Ro no D15139/23

“अशोका पब्लिक स्कूल में डॉ. शैलजा चंद्राकर एवं हरजीत सिंह ने सिखाई तनावमुक्त एवं आनंदमय जीवन जीने की कला”

*कवर्धा।* वर्तमान समय में बढ़ते तनाव,मानसिक दबाव और व्यस्त जीवनशैली के बीच स्वस्थ,प्रसन्न एवं संतुलित जीवन जीने की कला सिखाने के उद्देश्य से अशोका पब्लिक स्कूल, कवर्धा में विगत दिनों आर्ट ऑफ लिविंग के चार दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया। चार दिनों तक चले इस शिविर में शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े नागरिकों,शिक्षकों,युवाओं,व्यवसायियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग,प्राणायाम,ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया के माध्यम से तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला सीखी।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलजा चंद्राकर (स्टेट डायरेक्टर,आर्ट ऑफ लिविंग,छत्तीसगढ़) एवं श्री हरजीत सिंह (सीनियर टीचर,आर्ट ऑफ लिविंग) के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। दोनों प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जीवन की चुनौतियों का मुस्कुराते हुए सामना करने,वर्तमान क्षण में जीने तथा मन, शरीर और भावनाओं के बीच संतुलन स्थापित करने के व्यावहारिक उपाय बताए।

उन्होंने कहा कि “जब श्वास बदलती है, तब विचार बदलते हैं और जब विचार बदलते हैं,तब पूरा जीवन बदलने लगता है।” सुदर्शन क्रिया केवल एक श्वास तकनीक नहीं,बल्कि आत्मिक शांति, मानसिक स्पष्टता और सकारात्मक ऊर्जा का ऐसा माध्यम है,जो व्यक्ति को भीतर से मजबूत बनाता है। नियमित अभ्यास से तनाव,चिंता,क्रोध एवं नकारात्मक भावनाओं में कमी आती है तथा आत्मविश्वास,एकाग्रता और कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने त्रि-स्तरीय प्राणायाम, भस्त्रिका,ओम् जप, ध्यान,योगाभ्यास एवं सुदर्शन क्रिया का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से बताया कि जीवन की परिस्थितियाँ हमेशा हमारे अनुसार नहीं होतीं,लेकिन मन की स्थिति को संतुलित रखना हमारे अपने हाथ में होता है। जब व्यक्ति स्वयं भीतर से शांत और प्रसन्न होता है,तभी वह परिवार,समाज एवं राष्ट्र के लिए सकारात्मक योगदान दे सकता है।

शिविर के समापन अवसर पर आयोजित सत्संग एवं भजन संध्या ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मधुर भजनों, सामूहिक ध्यान एवं आध्यात्मिक वातावरण में उपस्थित सभी लोगों ने आनंद,शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।

इस अवसर पर अशोका पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री पवन देवांगन एवं डायरेक्टर श्रीमती सारिका देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों एवं समाज के समग्र व्यक्तित्व का निर्माण भी है। उन्होंने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग जैसे कार्यक्रम लोगों को तनावमुक्त,अनुशासित एवं मूल्यनिष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक सोच, आपसी सौहार्द एवं मानवीय मूल्यों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी,आर्ट ऑफ लिविंग के जिला अध्यक्ष,संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी,प्रशिक्षकगण,सदस्य एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को समाज की वर्तमान आवश्यकता बताते हुए इनके नियमित आयोजन पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने नियमित रूप से सुदर्शन क्रिया एवं ध्यान का अभ्यास कर स्वस्थ,तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवन अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन का वातावरण अनुशासन,आत्मीयता,उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

“स्वस्थ शरीर,शांत मन और प्रसन्न आत्मा ही जीवन की वास्तविक संपत्ति है। जब व्यक्ति स्वयं में परिवर्तन लाता है, तभी परिवार,समाज और राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत होती है।” इसी प्रेरक संदेश के साथ चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। उक्त समस्त जानकारी विद्यालय मीडिया प्रभारी पीजीटी हिन्दी श्री अशोक कुमार इनवाती के द्वारा दी गई I

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान