Ro no D15139/23

39 वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए डॉ. शर्मा, कलेक्टर ने किया सम्मानित

रायपुर, 31 जुलाई 2025/ जिला प्रशासन रायपुर में सहायक परियोजना अधिकारी पद पर कार्यरत रहे डॉ. चुन्नीलाल शर्मा 31 जुलाई 2025 को अपनी 39 वर्षों की दीर्घ और समर्पित सेवा के पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप,  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, एडीएम श्री देवेंद्र पटेल, डीईओ श्री हिमांशु भारती सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. शर्मा ने जुलाई 1986 में अपनी सेवा की शुरुआत की थी और कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियाँ अत्यंत प्रेरणादायक हैं – बीएससी, एमए (हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास), एमएसडब्ल्यू, बीएड, एमबीए, लोक संगीत में डिप्लोमा और समाज कार्य में पीएचडी शामिल हैं।

वे एक प्रेरक वक्ता और समर्पित समाजसेवी के रूप में भी व्यापक पहचान रखते हैं। विगत तीन दशकों में उन्होंने विभिन्न महाविद्यालयों, प्रशासनिक अकादमियों एवं प्रशिक्षण संस्थानों – जैसे लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी, मसूरी और छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी – में करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर व्याख्यान दिए हैं।

उनके विशिष्ट योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति सम्मान, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति सम्मान, स्व. हीरा सिंह गौतम सम्मान, ‘जियो दिल से’ राष्ट्रीय पुरस्कार सहित अनेक प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुए हैं। साथ ही, वर्ष 2011 में अमेरिका के प्रतिष्ठित इंटरनेशनल विजिटर लीडरशिप प्रोग्राम (IVLP) में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।

लेखन के क्षेत्र में भी डॉ. शर्मा की भूमिका प्रेरणास्पद रही है। उन्होंने 30 से अधिक प्रेरक पुस्तकें लिखीं हैं, जो युवाओं एवं समाज को जागरूक करने का कार्य करती हैं।

  • Related Posts

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

    *अल-नीनो के संभावित प्रभाव से निपटने राज्य सरकार मुस्तैद, किसानों को अल-नीनो से बचाने किए जा रहे हैं उपाय: मंत्री श्री नेताम*   *किसानों की चिंता दूर कर रही छत्तीसगढ़…

    Read more

    धमतरी जिला प्रशासन की बड़ी पहल: सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निपटारा, सुशासन पर विशेष फोकस

    *खाद्य विभाग ने दिखाई मुस्तैदी, 80 प्रतिशत मामलों का किया समाधान; कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ काम करने के कड़े निर्देश*   रायपुर, 23 जून…

    Read more

    NATIONAL

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां