युवाओं के सपने होंगे साकार कौशल प्रशिक्षण के साथ मिलेगा रोजगार – IMNB NEWS AGENCY

युवाओं के सपने होंगे साकार कौशल प्रशिक्षण के साथ मिलेगा रोजगार

रायपुर 26 नवंबर 2022/ कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे के निर्देशानुसार जिले में आगामी दिनों विभिन्न स्थानों में दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजनांतर्गत रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया जाएगा।
 यह रोजगार कौशल मेला युवाओं के लिए पुर्णतः निःशुल्क होगा। इसमें शासकीय  स्वरोजगार मूलक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। निजी प्रतिष्ठानों में रोजगार हेतु साक्षात्कार भी लिया जाएगा। दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग भी किया जाएगा।
 ज्ञात हो आगामी 30 नवंबर को जिला परियोजना लाईलीहुड कॉलेज जोरा धरसींवा, 07 दिसंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), जनपद पंचायत तिल्दा, 21 दिसम्बर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.), जनपद पंचायत आरंग, और 11 जनवरी 2023 को चिन्मय फाउण्डेशन अभनपुर में रोजगार सह कौशल मेला का आयोजन किया जाएगा। यहां मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र युवा शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र या आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, आदि के साथ उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

Related Posts

बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक रायपुर 08 जुलाई 2025/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज समय सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा राजस्व प्रकरणों का जल्द निपटारा करें।…

Read more

शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

*अब दूरस्थ क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों को मिलने लगी है बेहतर शिक्षा* रायपुर, 08 जुलाई 2025/ राज्य शासन के दिशा निर्देशों के तहत कोरबा जिले में अतिशेष शिक्षको के…

Read more

You Missed

बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

बारिश के मौसम को देखते हुए संबधित विभाग आवश्यक तैयारियां रखें : डॉ गौरव सिंह

शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

शिक्षक की व्यवस्था हो जाने से एकल शिक्षकीय विद्यालय कदमझेरिया के विद्यार्थियों का संवरेगा भाग्य

शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

शासन की नीति से प्रभावित होकर नक्सलवाद छोड़ा, आत्मसमर्पण से आत्मनिर्भरता तक का सफर

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी किरण पिस्दा का जिला प्रशासन बालोद ने किया सम्मानित

प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

प्रदेश में मानसून के साथ खेती-किसानी का कार्य जोरों पर

प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित

प्रदेश के किसानों को 4869 करोड़ रूपए से अधिक का अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित