Ro no D15139/23

नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है – रामू रोहरा

*नमो मैराथन का आयोजन, नशामुक्ति के उद्देश्य से प्रतिभागियों ने लगाई दौड़*

धमतरी 21 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह एवं सेवा पखवाड़ा महोत्सव के तहत जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग द्वारा कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नमो मैराथन का आयोजन आज सुबह 7 बजे किया गया। नशा मुक्ति का संदेश और लोगों को जागरूक करने हेतु यह मैराथन आज गांधी चौक धमतरी से प्रारंभ हुई और घड़ी चौक पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा युवाओं को जागरूक कर स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना था। नशा समाज एवं परिवार के लिए अभिशाप है, जिसे दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु मैराथन का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम में निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, महेन्द्र पंडित, प्राप्ति वाशानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी रखे गए थे। इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 हजार रुपए, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 2 हजार रुपए तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 1 हजार रुपए नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उप संचालक समाज कल्याण, डॉ. मनीषा ने कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश देने का माध्यम है। नशा मुक्ति मैराथन के माध्यम से जिले में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलने की उम्मीद की जा रही है।

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!