Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री प्रवास की तैयारियों का विधायक अजय चंद्राकर ने लिया जायजा

*धमतरी 20 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आगामी 23 सितम्बर को मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेली बड़ी में विभिन्न विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे कुरूद विधानसभा क्षेत्र के के लिए कुल राशि: ₹245 करोड़ रुपये के 77 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात जनता को देंगे।*

*कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज कुरूद विधानसभा के विधायक श्री अजय चंद्राकर ने ग्राम भेंडरी और करेलीबड़ी में चल रही तैयारियों का जायजा लिया । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने तैयारियों की जानकारी दी । कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से चल रही तैयारियों की जानकारी ली| *
*उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह प्रवास धमतरी जिले के लिए महत्वपूर्ण अवसर है| कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विभागों के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे । *
*कलेक्टर ने बताया कि सभी विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई है । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रोमा श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी तथा एसडीएम श्री नभ कुमार कोशले को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया।*
*विधायक श्री अजय चंद्राकर हेलीपैड निर्माण, मंच और पंडाल सज्जा, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, सुरक्षा प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है ।साथ ही उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अलग मंच बने और बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा ।*
*कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रवास पर योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित करने प्रत्येक विभाग अपने योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाये जाएँगे । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा देवहारी, एसडीएम श्री नभ सिंह कोशले, लोक निर्माण, पीएचई, स्वास्थ्य, खाद्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।*

  • Related Posts

    ग्रामीण प्रशासन में नई ऊर्जा और नई कार्यशैली का संचार, 61 ग्राम पंचायत सचिवों के मूल प्रभार में बदलाव

    10 वर्षों से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के प्रभार बदले, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को मिलेगा बढ़ावा   धमतरी, 15 अगस्त 2026। जिले के ग्रामीण…

    Read more

    उप संचालक पाराशर ने कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    धमतरी , 15 अगस्त 2027/उप संचालक, जनसंपर्क श्री शशि रत्न पाराशर ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, धमतरी में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कर्मचारियों…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!