Ro no D15139/23

विशेष जांच अभियान के तहत् खाद्य पदार्थों की दुकानों का औषधि विभाग ने किया औचक निरीक्षण

प्रतिष्ठान को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

जशपुरनगर 22 जुलाई 2025 /खाद्य एवं औषधि प्रशासन जशपुर के द्वारा रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत विशेष जांच अभियान के अंतर्गत खाद्य पदार्थों की जांच किया जा रहा है।
इसी कड़ी में विगत दिवस 21 जुलाई को कुनकुरी विकाखण्ड के मधुबन स्वीट्स से खोया (मावा) का नमूना छत्तीसगढ़ राज्य शासन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, नियंत्रक के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के अंतर्गत लिया गया। यह कार्रवाई आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य सुरक्षा की निगरानी के उद्देश्य से की गई है। कार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान को स्वच्छता बनाए रखने एवं खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस जांच अभियान में  खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय कुमार राम एवं श्री रोशन वर्मा की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार राज्य शासन एवं नियंत्रक, खाद्य के निर्देशानुसार बाजार में बिक रही नकली प्रसाधन सामग्रियों पर लगाम लगाने के लिए औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियम 19़45 के अनुसार बिना अनुज्ञप्ति के प्रसाधन सामग्री के संधारण पर नियमानुसार कार्यवाही करने थोक और फुटकर औषधि विक्रेताओं का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पत्थलगांव में स्थित सिंघल ब्रदर्स के यहां से काज़्मेटिक्स का 02 नमूना संग्रहण किया गया। इसी तरह मा ट्रेडर्स, आकाशगंगा स्टोर, माधव जनरल स्टोर में काज़्मेटिक्स के क्रय-विक्रय का सघन जांच किया गया और विकास मेडिकल स्टोर, गोयल मेडिकल स्टोर पत्थलगांव एवं अग्रवाल मेडिकल एजेंसी लुडेग थोक विक्रेताओं का नारकोटिक्स दवाइयां एवं गर्भपात फुटकर दुकानों पर जांच की कार्यवाही की गई। निरीक्षण में जिले के औषधि निरीक्षक योगेश परस्ते और मनीष कंवर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    विभागीय वेबसाइट पर द्वितीय काउंसलिंग के लिए चयनित छात्रों की सूची एवं काउंसलिंग की तिथि की गई है प्रदर्शित जशपुरनगर 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत संचालित प्रयास…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!