Ro no D15139/23

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में घरेलू कचरे के संग्रहण की आदतों के विकास हेतु करें प्रयास – कलेक्टर

ग्रामीण सचिवालयों के नियमित निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारियों को कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर ने जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा की

जशपुरनगर 22 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में सभी जनपद पंचायतों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रारम्भ कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीण सचिवालयों की आवश्यकता पर जोर देते हुए सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से सचिवालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए साथ ही सचिवालयों में प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण कराने को कहा।
इस अवसर पर कलेक्टर ने बैंकों के सहयोग से लोन मेला आयोजित कर मुद्रा ऋण वितरण को तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत समूह गठन की स्थिति का जायजा लेते हुए डिजिटल आजीविका रजिस्टर के कार्य को पूर्ण करने को कहा। उन्होंने अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों के द्वारा भुगतान की स्थिति का जायज़ा लेते हुए अधिक से अधिक प्रचार कर लोगों को इसकी जानकारी प्रदान करने एवं भुगतान की संख्या में वृद्धि तथा नियमित संचालन के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामुदायिक शौचालयों एवं सेग्रिगेशन शेड के निर्माण कार्यों की स्थिति का जायज़ा लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक ग्राम स्तर पर घरेलू कचरे के डोर टू डोर कलेक्शन को प्रारम्भ कराने के लिए स्वसहायता समूहों की स्वच्छाग्रही दीदियों को प्रशिक्षण देने एवं लोगों में घरेलू कचरे के संग्रहण एवं पृथक्करण की आदतों को विकसित करने के लिए प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत कार्यों में समय पर भुगतान एवं सोशल ऑडिट की भी जानकारी ली।
धरती आबा योजनान्तर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में शत प्रतिशत लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के जारी करने की स्थिति एवं दिव्यांग शिविरों के आयोजनों की स्थिति की भी जानकारी ली। इस बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, सभी जनपद पंचायतों के सीईओ सहित पंचायतों में संचालित विभिन्न योजना के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्रभारी सचिव  अंकित आनंद ने चापाटोली मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण हाइटेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैमुनी बाई को मोबाइल में ऑनलाइन अंग्रेजी में एंट्री करते देख खुश हुए प्रभारी सचिव

      जशपुरनगर 09 जून 2026/ जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने सोमवार को दुलदुला विकास खंड के ग्राम चापाटोली के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया और बच्चों के…

    Read more

    सर्वोच्च न्यायालय का समाधान समारोह 2026 आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का त्वरित निराकरण विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन पारिवारिक, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण सहित विभिन्न मामलों को मिलेगा समाधान का अवसर

     जशपुरनगर 09 जून 2026/ न्याय को सरल, सुलभ एवं सहभागी बनाने की दिशा में भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का आयोजन किया जा रहा है।…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू