Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत अभियान को मिली मजबूती, कांसाबेल में दवा विक्रेताओं को किया गया जागरूक एंटीबायोटिक दुरुपयोग रोकने, नारकोटिक दवाओं के नियम और नकली दवाओं से बचाव पर विस्तृत प्रशिक्षण

जशपुरनगर 23 मई 2026/ नशामुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने और दवाइयों के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कांसाबेल में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम औषधि नियंत्रक के निर्देशानुसार तथा सहायक औषधि नियंत्रक जशपुर के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन जशपुर एवं जिला दवा विक्रेता संघ जशपुर के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में दवा विक्रेताओं को नारकोटिक दवाओं के दुरुपयोग रोकने, उनके क्रय-विक्रय से संबंधित नियमों एवं आवश्यक दस्तावेज संधारण की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एंटीबायोटिक दवाइयों के गलत उपयोग को रोकने के प्रावधान, एडवर्स ड्रग इफेक्ट (दवा के दुष्प्रभाव) की पहचान एवं उसकी सूचना देने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया।
    प्रशिक्षण में विशेष रूप से शेड्यूल एच-1 दवाइयों के विधिवत संधारण, रजिस्टर में प्रविष्टि तथा निगरानी से जुड़े नियमों पर जोर दिया गया। इसके अलावा नकली दवाओं की पहचान और उनसे बचाव के उपायों की भी जानकारी प्रदान की गई, ताकि आमजन को सुरक्षित और प्रभावी दवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। कार्यक्रम में श्री पीताम्बर साहू (एडीसी, जशपुर) एवं श्री मनीष कंवर (डीआई, जशपुर) द्वारा उपस्थित दवा विक्रेताओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में लगभग 60 दवा व्यापारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी दवा विक्रेताओं ने नारकोटिक दवाओं की बिक्री निर्धारित नियमों के अनुरूप करने तथा नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह जागरूकता अभियान न केवल दवा व्यवसाय से जुड़े लोगों को जिम्मेदार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर अग्रसर करने का भी सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।
  • Related Posts

    महाविद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा—आर्थिक कठिनाई के कारण किसी छात्रा की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए छात्रवृत्ति और रोजगारपरक प्रशिक्षण से युवाओं को जोड़ने कलेक्टर ने दिए निर्देश

      धमतरी, 17 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज जिले के शासकीय महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक लेकर उच्च शिक्षा में प्रवेश, छात्रवृत्ति योजनाओं…

    Read more

    कुरूद में बनेगा नवीन पशु चिकित्सालय भवन, स्टाफ क्वार्टर की भी होगी सुविधा

      शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा , क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी ।” धमतरी, 17 अगस्त 2026। जिले के कुरूद नगर में पशुपालकों को बेहतर…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान