Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर का स्मारक कार्यक्रम दिल्ली में 13 अगस्त को

नशा मुक्ति हेतु जिला स्तर से जन सहभागिता सुनिश्चित करने संकल्प कार्यक्रम किए जाए आयोजित
सभी विभागों, संस्थानों और विद्यालयों में निबंध, चित्रकला पोस्टर, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, लेखन, रैली संगोष्ठी इत्यादि प्रतियोगिता का करें आयोजन

जशपुरनगर 06 अगस्त 2025/ नशामुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता गतिविधियों के आयोजन हेतु भारत सरकार द्वारा दिल्ली में 13 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो भौतिक तथा डिजिटल माध्यम से लगभग 3 करोड़ लोगों तक पहुंच बनाएगा ।
इस अवसर के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य व जिला स्तर पर जन सहभागिता सुनिश्चित करने समाज कल्याण संचालनालय रायपुर से निर्देश प्राप्त हैं। जिसके अनुसार जिलों में 01 अगस्त 2025 से 31 अगस्त 2025 तक विशेष कर 13 अगस्त को स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, कार्यालयों तथा संस्थानों में नशामुक्ति हेतु सामुहिक संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
समाज कल्याण विभाग जशपुर द्वारा जिले के सभी विभागों, संस्थानों, विभिन्न विद्यालयों से आग्रह किया गया है कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्व सहायता समूहों, मंडलों, एनएसएस, एन वाई के आदि के माध्यम से निबंध, चित्रकला, पोस्टर, मेकिंग, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, लेखन, रैली संगोष्ठी इत्यादि प्रतियोगिता का आयोजन कर स्थानीय स्तर पर प्रिंट, इलेक्ट्रोनिक एवं सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए अभियान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके साथ ही संचालक समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित कर एनएमबीए मोबाईल एप्प में अपलोड करने हेतु प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ्स भी विभाग को उपलब्ध कराए जाए।

  • Related Posts

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ कृमुख्यमंत्री श्री साय

    राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ ‘विष्णु भैया’ का संकल्प केरसई में बहनों ने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास का दिया वचन…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम केरसई में महतारी सदन का लोकार्पण कर महिलाओं को किया समर्पित

    विकास की दी सौगात रु 84.69 लाख रुपए के कुल 6 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन भवन में लगे स्वास्थ्य, आजीविका और महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉलों का भी किया…

    Read more

    NATIONAL

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    नेपाल से आ रहा पानी बिहार में कितना मचा सकता है कहर? 3 पॉइंट में समझें गंडक पर कितना पड़ेगा असर

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक