Ro no D15139/23

नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर नशा मुक्ति शपथ समारोह संपन्न

नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में समाज कल्याण विभाग एवं समता जनकल्याण समिति द्वारा डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर   मधुसूदन यादव ने नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। महापौर   मधुसूदन यादव ने कार्यक्रम की महत्ता के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर बच्चों, युवाओं एवं नागरिकों को नशे की लत से बचाने की नितांत आवश्यकता है। हमें अपने घर, परिवार और समाज में व्याप्त नशे की बुराई के विरूद्ध व्यापक तौर पर अभियान चलाने के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है। नशे के विरूद्ध अभियान चलाकर इस बुराई को जड़ से खत्म कर आने वाली पीढ़ी के लिए अच्छे भविष्य का निर्माण करना है।
उप संचालक समाज कल्याण  वैशाली मरडवार द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को गायत्री परिवार के  हरीश गांधी एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के अभ्युदय गु्रप के छात्र-छात्रओं द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित संदेश नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी गई। अभिलाषा संस्था के दृष्टिबाधित शिक्षक  बीरेन्द्र गंधर्व द्वारा मार्मिक स्वरचित नशा नाश के जड़ पर आधारित गीत की प्रस्तुति दी गई। आस्था मूक बधिर संस्था के बच्चों द्वारा नशा उन्मूलन पर आधारित संदेश नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिलाषा संस्था के प्रशासक  दिलीप श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर पार्षद   हेमंत शेखर यादव,   राजेश यादव, प्रभारी प्राचार्य डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर   भूपेश कुमार साहू, समता जन कल्याण समिति के अध्यक्ष   शिशुपाल खोब्रागढ़े, समाज कल्याण विभाग के   तिहार सिंह धु्रव,   रामप्रसाद यादव,   महेन्द्र यादव,   आयशा खान एवं शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….