Ro no D15139/23

माय भारत सरगुजा के द्वारा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन

अम्बिकापुर 31 जुलाई 2026/   युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय ’’विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत, नाटक, नृत्य, शॉर्ट फिल्म एवं रील निर्माण, कविता पाठ, चित्रकला, भाषण तथा नारा लेखन सहित कुल आठ विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम अंबिकापुर के सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी उपस्थित रहे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, जिला परियोजना अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता, जन शिक्षण संस्थान के निदेशक श्री एम. सिद्दीकी, समाज सेविका सुश्री वंदना दत्ता, नव विहान के श्री मंगल पांडे, योगाचार्य श्री अजय तिवारी, एपीसी श्री सुनील तिवारी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अपर्णा दुबे उपस्थित रहीं।

इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, समाज में जागरूकता फैलाने और अपनी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाने का संदेश दिया गया। युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है और नशा-मुक्त समाज का निर्माण करके ही देश को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री प्रिंस सिंह ने युवाओं से माय भारत पोर्टल से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि माय भारत मंच युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, स्वयंसेवा गतिविधियों से जुड़ने तथा विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भागीदारी करने का अवसर प्रदान करता है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!