Ro no D15139/23

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का आयोजन

*रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी तकनीक से नशे पर कड़ा प्रहार*

रायपुर, 02 अगस्त 2026/

दुर्ग स्थिति शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा “नशा मुक्त विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

*प्रधानमंत्री का संदेश: विकसित भारत के लिए नशे से दूर रहें युवा*

समारोह के दौरान देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का युवाओं के नाम विशेष संदेश प्रसारित किया गया। प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं से नशे से दूर रहने का स्पष्ट आह्वान करते हुए “नशा मुक्त विकसित भारत” के निर्माण में उनकी सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया।

*नशा मुक्त परिवार ही खुशहाली की नींव: विधायक श्री ललित चंद्राकर*

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक श्री ललित चंद्राकर ने कहा कि नशा मुक्त परिवार ही खुशहाल परिवार की आधारशिला है।” उन्होंने युवाओं से न केवल स्वयं को नशे से दूर रखने बल्कि समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

*रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी से ड्रग सप्लाई चेन पर कसेगा शिकंजा*

कुलपति प्रो. (डॉ.) संजय तिवारी ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सामने रखते हुए कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों, विशेषकर रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी (Raman Spectroscopy) और ड्रग स्क्रीनिंग प्रणालियों का उपयोग करके मादक पदार्थों की पहचान और उनकी आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा रहा है। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार, स्वस्थ और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

*सोशल मीडिया और Reels के ज़रिए जनजागरूकता का आह्वान*

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इंस्टाग्राम और फेसबुक Reels जैसे प्लेटफार्मों का सकारात्मक उपयोग कर “नशा मुक्त भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएं।

कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक, प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!