Ro no D15139/23

“माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़..

 
“नशा मुक्त भारत अभियान”-2026 के तहत् हज़ारों युवा लेंगे “नशामुक्त युवा-नशामुक्त भारत” का संकल्प..

कोरबा 31 जुलाई 2026/
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरबा जिले में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में “माय भारत युवा कार्यक्रम” का प्रभावी संचालन किया जा रहा हैं।
इस कड़ी में “माय भारत कार्यक्रम” के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह ने बताया कि दिनांक 2 अगस्त,2026 रविवार को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शासकीय ई.व्ही.पी.जी. कॉलेज कोरबा में प्रातः 9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।
इस कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश के 10000 स्थानों पर युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।
जिला नोडल अधिकारी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के युवाओं से “नशामुक्त युवा – नशामुक्त भारत” बनाने के वर्चुअल संवाद के साथ ही कोरबा जिले में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का शुभारंभ होगा, जिसके तहत् सभी शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूलों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों, सभी विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, औद्योगिक इकाइयों सहित विभिन्न स्थानों में सतत् रूप से “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” के तहत हजारों छात्र-छात्राओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों को “नशा मुक्त युवा-नशा मुक्त भारत” बनाने की शपथ दिलाई जायेगी।

  • Related Posts

    भखारा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन का समय निर्धारित

      सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगा प्रतिबंध सड़क सुरक्षा के मद्देनजर धमतरी-भखारा मार्ग पर यातायात व्यवस्था में बदलाव धमतरी, 19 अगस्त…

    Read more

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ