Ro no D15139/23

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : मंत्री ओ.पी. चौधरी

धमतरी में ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का आयोजन, 100 एआई प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण-पत्र और 10 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा

 

धमतरी, 2 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी आज धमतरी के मराठा मंगल भवन में आयोजित ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए स्वस्थ, जागरूक और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित समाज के निर्माण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा, नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी, विद्यार्थी, युवा, स्वयंसेवी संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कार्यक्रम ‘नशामुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत उपस्थित जनसमुदाय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उद्बोधन भी लाइव सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, नवाचार, कौशल, खेल और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करेगी।

इसके बाद मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रधानमंत्री के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति केवल एक सामाजिक अभियान नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण का जनआंदोलन है। यदि युवा नशे से दूर रहकर ज्ञान, तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को अपनाएं, तो भारत विश्व की अग्रणी शक्तियों में और अधिक सशक्त स्थान प्राप्त करेगा। उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री के आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अपने परिवार और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री चौधरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) प्रशिक्षण प्राप्त 100 युवाओं को प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा सभी प्रशिक्षित युवाओं को प्रत्येक को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी मार्गदर्शन में लगाए गए मराठा किचन मसाला एवं पकवान, महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पाद तथा अन्य प्रदर्शनी स्टॉलों का अवलोकन कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन भी किया।

अपने उद्बोधन में मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि आज जब विश्व के अनेक देशों में जनसंख्या तेजी से वृद्ध हो रही है, तब भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि भारत की औसत आयु लगभग 30 वर्ष तथा छत्तीसगढ़ की औसत आयु लगभग 24 वर्ष है। यही युवा शक्ति देश और प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत प्रत्येक क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भारत विश्व की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था, जो आज चौथे स्थान पर पहुंच चुका है और शीघ्र ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। छत्तीसगढ़ में राज्य गठन के समय जहां केवल एक मेडिकल कॉलेज था, वहीं आज प्रदेश में अनेक मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, ट्रिपल आईटी, राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी एवं उच्च शिक्षा संस्थानों का विस्तार हुआ है, जिससे युवाओं के लिए अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग का आग्रह करते हुए कहा कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम एवं अन्य डिजिटल मंचों पर भ्रामक और नकारात्मक सामग्री भी प्रसारित की जाती है। युवाओं को सजग रहकर विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को कमजोर करता है। इसलिए नशे से दूर रहकर ही परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन किया जा सकता है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, मोबाइल निर्माण और स्टार्टअप के क्षेत्र में देश ने नई पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि जहां कुछ वर्ष पूर्व देश में स्टार्टअप की संख्या सीमित थी, वहीं आज एक लाख से अधिक स्टार्टअप नवाचार और रोजगार सृजन का माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने युवाओं से नवाचार, उद्यमिता और तकनीक आधारित रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश का युवा स्वस्थ, शिक्षित, संस्कारित और नशामुक्त होगा। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जागरूकता के वाहक बनने तथा अपने गांव और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आग्रह किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना समय की आवश्यकता है। शासन की कौशल विकास, स्वरोजगार और डिजिटल प्रशिक्षण योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने युवाओं से इन अवसरों का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

नगर निगम महापौर श्री रामू रोहरा ने कहा कि धमतरी के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। यदि युवा नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, तकनीक और नवाचार को अपनाएं तो वे जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि धमतरी जिला प्रशासन युवाओं के कौशल विकास, रोजगार, डिजिटल सशक्तिकरण और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नई तकनीकों से जोड़कर भविष्य की रोजगार संभावनाओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशिक्षित युवा अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करते हुए जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प दोहराया। आयोजन में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल