Ro no D15139/23

ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक ने पुलिस के सामने उगले कई राज, हाईप्रोफाइल लोगों के नाम आए सामने

मुंबई/रायपुर । रायपुर में ड्रग्स तस्करी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार इंटीरियर डिजाइनर नव्या मलिक ने पुलिस के सामने पूछताछ में कई अहम राज खोले है, जिसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस को इस केस में कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम हाथ लगे हैं, जिनके खिलाफ पुलिस जल्द कार्रवाई कर सकती है. नव्या से मिले इनपुट के आधार पर शहर के कई रसूखदार कारोबारियों, राजनैतिक और ब्यूरोक्रेट्स पुलिस के रडार पर आ सकते हैं.

50 से ज्यादा हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में थी ड्रग्स क्वीन

5 दिन की रिमांड के दौरान पूछताछ में ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक ने पुलिस के सामने कई बड़े राज उगले हैं. नव्या ने बताया है कि वो कई रसूखदार कारोबारियों, राजनैतिक, ब्यूरोक्रेट्स समेत शहर के करीब 50 से ज्यादा लोगों के संपर्क में थी. हालांकि, अभी तक पुलिस ने इन नामों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ये साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में कई हाई प्रोफाइल लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है. पुलिस को नव्या के बॉयफ्रेंड अयान परवेज से भी रिमांड के दौरान पूछताछ में कई राज सामने आए हैं. हालांकि, इस बीच यह बात भी सामने आ रही है कि पुलिस पर कई रसूखदारों के नाम सामने नहीं लाने का भी दबाव है.

नव्या के फोन से पुलिस को मिले करीब 360 संदिग्ध नंबर

रिपोर्ट के अनुसार, नव्या ने खुद कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम बताए हैं और इसके साथ ही पुलिस को नव्या के मोबाइल फोन से करीब 360 ऐसे संदिग्ध नंबर मिले हैं. बताया जा रहा है कि इन लोगों को ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी और इनमें से ज्यादातर हाई प्रोफाइल परिवार के युवा हैं. अब पुलिस आगे की जांच कर रही है और इन लोगों का पता लगाकर नव्या से कनेक्शन तलाश रही है. हालांकि, अब तक इस मामले में पुलिस की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है और पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है.

गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर फर्जी वसूली भी शुरू

नव्या मलिक ड्रग्स केस में गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर फर्जी अधिकारी बन वसूली करने का भी मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो खुद को फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बताकर होटल कारोबारी से 5 लाख रुपये की वसूली का प्रयास कर रहा था. कारोबारी से छोटे भाई का मामला रफा-दफा करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये मांगे थे. फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी के पास से EOW का फर्जी आईकार्ड समेत पुलिस की सायरन लगी कार भी जब्त हुई है. क्राइम ब्रांच आरोपी से पूछताछ कर रही है.

  • Related Posts

    नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

      उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत *नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है* धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान…

    Read more

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई.…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?