राजनांदगांव 06 मार्च 2025। आबकारी आयुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा 14 मार्च 2025 को होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जाएगा) पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने शुष्क दिवस पर जिले के सभी देशी व विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों तथा रेस्टोरेन्ट बार, होटल बार क्लब एवं मद्य भण्डारण-भाण्डागार को सम्पूर्ण दिवस बंद रखने के आदेश दिए है। शुष्क दिवस पर सभी संस्थानों में मदिरा का संव्यवहार पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की…
Read more







