Ro no D15139/23

सहकारी समितियों में पर्याप्त भंडारण, समय पर खाद-बीज मिलने से किसानों में बढ़ा उत्साह खरीफ सीजन की तैयारियों को मिली गति, कृषक लक्ष्मीनारायण कंवर ने जताई संतुष्टि

कोरबा 10 जून 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों के संरक्षण एवं कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों को खेती-किसानी के लिए आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव अब जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जिले की सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर खाद, बीज एवं अन्य कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे कृषकों में संतोष और उत्साह का वातावरण है।
कोरबा जिले के ग्राम रिसदी निवासी कृषक श्री लक्ष्मीनारायण कंवर के पास लगभग 2 एकड़ 96 डिसमिल कृषि भूमि है, जिसमें वे मुख्य रूप से धान की खेती करते हैं। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों के तहत वे सहकारी समिति जामबहार-सोनपुर पहुंचे, जहां से उन्होंने अपनी आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी एवं बीज प्राप्त किया।
श्री कंवर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सहकारी समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण किया गया है, जिससे किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समिति में सरल प्रक्रिया के माध्यम से आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध हो रही है, जिससे खेती की तैयारियां समय पर पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद एवं बीज उपलब्ध होना अच्छी फसल की आधारशिला है। राज्य सरकार द्वारा यह व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने से किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आगामी खरीफ सीजन को लेकर उत्साहित हैं।
श्री कंवर ने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की किसान-केंद्रित नीतियों से कृषकों को सीधा लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान