Ro no D15139/23

उपार्जन केंद्रों की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी, बिना परेशानी हो रही धान की बिक्री

सरकार द्वारा उपार्जन केंद्रों में किसानों के हित में की गई व्यवस्थाओं से किसानों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उपार्जन केंद्रों में आने वाले किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था की गई है, वहीं पीने के पानी और शेड की भी समुचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो रही है।
धान विक्रय को सरल और सुगम बनाने के लिए सरकार ने टोकन व्यवस्था लागू की है। किसान ऑनलाइन एप के माध्यम से कभी भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं और निर्धारित समय पर आसानी से उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना धान बेच सकते हैं। इस व्यवस्था से किसानों को लंबी कतारों और अनावश्यक इंतजार से राहत मिली है।
ऐसे ही किसान पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम अमलीकुंडा निवासी सोन साय हैं, जिन्होंने चार एकड़ में धान की फसल ली है। किसान सोन साय ने बताया कि वे अपना धान उपार्जन केंद्र जटगा में बेचते हैं। वर्तमान में धान की मिंजाई का कार्य चल रहा है और आने वाले कुछ दिनों में वे शेष धान मंडी में विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक वे 10 क्विंटल धान बेच चुके हैं।
किसान सोन साय का कहना है कि धान बेचने के साथ ही भुगतान की राशि सीधे उनके खाते में जमा हो जाती है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती। सरकार की इस सुव्यवस्थित और किसान हितैषी व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बड़ा लाभ मिल रहा है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    पूरे यूपी में आज लगेंगे 35 करोड़ पौधे, गोरखपुर से CM योगी ने हरियाली अभियान का किया शुभारंभ

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    गोरखपुर से CM योगी का विपक्ष पर प्रहार, बोले- ‘रामभक्तों के खून से सना है सपा-कांग्रेस का इतिहास’

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिका ने पूरा किया सैन्य अभियान, 140 ठिकानों को बनाया निशाना

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी