Ro no D15139/23

टोकन तुंहर हाथ से किसानों को राहत धान उपार्जन केंद्र में किसानों को नहीं होती परेशानी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन किए जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है। शासन के इस फैसले के तहत “टोकन तुंहर हाथ” प्रणाली लागू की गई है, जिससे अब किसानों को टोकन के लिए भटकना नहीं पड़ता और वे अपनी सुविधा अनुसार कभी भी टोकन प्राप्त कर सकते हैं।
इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम बुंदेली के किसान   थार्मेंद्र कुमार को मिला। वे अपना धान विक्रय करने उपार्जन केंद्र नकटीखार पहुंचे, जहां उन्होंने कुल 84 क्विंटल धान बेचा। लगभग चार एकड़ भूमि में धान की खेती करने वाले किसान थार्मेंद्र कुमार ने बताया कि उनका खाता संयुक्त रूप से परिवार के सदस्यों के नाम पर है और परिवार के सभी सदस्य मिलकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी धान की फसल अच्छी हुई थी और लगभग इतनी ही मात्रा में धान का विक्रय किया गया था। इस वर्ष भी 84 क्विंटल धान बेचा गया है। किसान थार्मेंद्र कुमार के अनुसार इस बार मौसम किसानों के अनुकूल रहा। पर्याप्त पानी की उपलब्धता के कारण फसल समय पर तैयार हुई, जिससे उत्पादन भी बेहतर हुआ। किसान ने बताया कि धान उपार्जन केंद्रों में अब व्यवस्थाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर हो गई हैं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। न तो लाइन में लगने की जरूरत होती है और न ही अनावश्यक इंतजार करना पड़ता है। सभी किसान अपने निर्धारित टोकन के अनुसार तय दिन पर आकर आसानी से धान विक्रय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि धान विक्रय के कुछ ही दिनों के भीतर भुगतान सीधे खाते में जमा हो जाता है, जो किसानों के लिए एक बड़ी सहूलियत है। शासन की इस पारदर्शी और सरल व्यवस्था से किसानों का समय बच रहा है और उन्हें आर्थिक सुरक्षा भी मिल रही है। टोकन तुंहर हाथ जैसी पहल निश्चित रूप से किसानों के हित में एक सफल कदम है, जिससे धान उपार्जन प्रक्रिया सुगम, पारदर्शी और किसान-हितैषी बन रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को होगी स्वतंत्रता दौड़

    गांधी चौक मैदान से सुबह 8:30 बजे शुरू होगी दौड़, शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गांधी चौक में होगा समापन   धमतरी, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बिहान से जुड़कर संज्योति चौहान बनीं बैंक सखी, ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं देकर हासिल की आत्मनिर्भरता

    *स्व-सहायता समूह से मिले ऋण से शुरू किया बैंक सखी का कार्य, हर माह 8 से 9 लाख रुपये का कर रहीं लेन-देन*   रायपुर, 12 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम