Ro no D15139/23

अच्छी बारिश और बढ़े समर्थन मूल्य से खिले किसानों के चेहरे खेतों से खलिहान तक गूंज रही खुशियों की फसल

कोरबा, 14 नवम्बर 2025/

ग्राम पतरापाली के किसान राजाराम राठिया के चेहरे पर इन दिनों खुशी झलक रही है। कुछ महीने पहले तक जो चेहरे चिंता की लकीरों से भरे थे, अब वही चेहरे मेहनत की फसल देखकर खिल उठे हैं। पहाड़ी इलाके में कठिन परिश्रम कर खेत जोतने और धान बोने वाले किसान राजाराम को अब राहत है कि इस साल बारिश ने उनका साथ दिया।
राजाराम बताते हैं कि जून-जुलाई के महीनों में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बीज बोए थे, लेकिन दिल में यह डर भी था कि कहीं बारिश धोखा न दे। उनकी मेहनत रंग लाई – खेत लहलहा उठे और अब वे पकी फसल की कटाई कर खलिहान तक पहुंचाने में जुटे हैं।

किसान राजाराम राठिया कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल कर देना हम किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा है। इसके साथ ही प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी का निर्णय किसानों को आर्थिक संबल देगा। लगभग 20 एकड़ में फसल लेने वाले राजाराम ने बताया कि कटाई का काम अंतिम चरण में है और जल्द ही वे अपनी उपज कोरकोमा धान उपार्जन केंद्र में बेचेंगे। उनका पंजीयन भी पूरा हो चुका है।
राजाराम की पत्नी जानकी बाई राठिया कहती हैं कि “हम सबने मिलकर धान बोया था, आज उसे पकते और लहलहाते देखना बहुत सुखद है। पहले कई बार बारिश की कमी से फसल खेतों में ही सूख जाती थी, पर इस बार मौसम ने साथ दिया और मेहनत सफल हुई।”
पतरापाली क्षेत्र के किसानों के लिए यह मौसम उम्मीदों और खुशियों का संगम लेकर आया है। खेतों में झूमती फसलें, खलिहानों में पहुंचते धान के ढेर और किसानों के चेहरों पर मुस्कान कृ यह सब मिलकर एक नई कहानी कह रहे हैं कि जब मेहनत और मौसम दोनों साथ हों, तो किसानी सचमुच खुशहाली का पर्याय बन जाती है।

  • Related Posts

    रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 11 अपै्रल तक आमंत्रित

      कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रेशम उद्योग सहाकारी समिति मर्यादित करतला पंजीयन क्रमांक 3163 श्री एस.के.कंवर द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026…

    Read more

    मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया का मतदाता सूची प्रकाशित दावा-आपत्ति 09 अपै्रल तक आमंत्रित

     कोरबा 02 अपै्रल 2026 /रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मछुआ सहाकारी समिति मर्यादित रिंगनिया पंजीयन क्रमांक 39 श्री जी.आर. भतरा द्वारा सोसायटी के सदस्यों का मतदाता सूची का प्रकाशन 02 अप्रैल 2026 को…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?