Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की बढ़ती भागीदारी से लौटी रौनक, जिले के किसानों ने 93 क्विंटल से अधिक बेचा धान

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में सरगुजा जिले के धान उपार्जन केंद्रों में इस वर्ष खरीदी कार्य अपेक्षाकृत अधिक तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। शासन के निर्देशों और प्रशासनिक तैयारी के कारण जिलेभर में धान बेचने किसानों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है, जिससे खरीदी केंद्रों में सक्रियता और रफ्तार दोनों बढ़ गई हैं।
जिला खाद्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक तकरीबन जिले में 93,625.01 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष 55,937 किसान पंजीकृत हैं, जिन्हें 54 केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सभी सुविधा उपलब्ध है। अकेले 27 नवम्बर 2025 को ही 653 किसानों ने पंजीयन कराया है, जिसमें से 470 किसानों ने समिति के माध्यम से तथा 183 किसानों ने तुंहर टोकन ऐप से टोकन प्राप्त किया है।

उपार्जन केंद्रों पर बढ़ी व्यवस्था और भरोसा
जिले के 54 उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए बारदाना उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तुलाई, नमी परीक्षण, टोकन वितरण, तथा भुगतान प्रक्रिया को मजबूत किया गया है। अधिकारी लगातार मैदान में रहकर निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति न बने।

डिजिटल माध्यमों से किसानों को बड़ी राहत

धान खरीदी में इस वर्ष डिजिटल साधनों की भूमिका असरदार दिख रही है। तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे उन्हें कतार में लगने या केंद्र में भीड़ का सामना करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। समिति स्तर पर भी टोकन वितरण और पंजीयन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ तेजी से संचालित हो रही है।

किसानों के सहायता के लिए कंट्रोल नंबर जारी
जिला खाद्य अधिकारी के अनुसार आने वाले दिनों में धान खरीदी और गति पकड़ेगी क्योंकि किसानों द्वारा कटाई का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है। किसानों की सुविधा के लिए समितियों को निरंतर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं और प्रत्येक केंद्र की निगरानी बढ़ाई गई है। कृषक धान खरीदी से संबंधित किसी भी जानकारी, समस्या या सहायता हेतु कंट्रोल नंबर 9630682959 पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन