Ro no D15139/23

राजस्व प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निपटारे से आम नागरिकों को समय पर मिलती है न्याय एवं राहत

 

*कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की लंबित राजस्व प्रकरणों की ऑनलाईन समीक्षा*

*एक दिवस में राजस्व प्रकरणों में अंतिम आदेश हेतु लंबित 150 प्रकरणों का हुआ निराकरण*

राजनांदगांव 06 फरवरी 2026।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक ली एवं जिले के विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अंतिम आदेश हेतु लंबित प्रकरणों की विस्तृत जानकारी ली। कलेक्टर श्री यादव ने जिन प्रकरणों में सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, उनमें शीघ्र अंतिम आदेश पारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निपटारे से आम नागरिकों को समय पर न्याय एवं राहत मिलती है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। साथ ही प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। आदेश के लंबित समस्त प्रकरणों में नियत तिथि में आदेश पारित किये जाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जिले के लंबित विभिन्न राजस्व न्यायालय में लंबित अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन एवं विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, त्रुटि सुधार, स्वामित्व योजना एवं मौसम रबी डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की गई एवं समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के निर्देशों के पश्चात समीक्षा के 1 दिवस के भीतर राजस्व अधिकारियों द्वारा 150 प्रकरणों में अंतिम आदेश पारित किए गए। राजस्व अनुविभाग राजनांदगांव अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा कुल 99 प्रकरणों में आदेश पारित किये। इसी प्रकार राजस्व अनुविभाग डोंगरगांव अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा कुल 28 प्रकरणों में आदेश पारित किये तथा राजस्व अनुविभाग डोंगरगढ़ अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार द्वारा कुल 23 प्रकरणों में आदेश पारित किये। जिससे प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हुई। ऑनलाइन वीसी में  सी.एल. मार्कण्डेय,  प्रेम प्रकाश शर्मा अपर कलेक्टर  विश्वास कुमार,  अभिषेक तिवारी डिप्टी कलेक्टर, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरुकुल के मेधावी विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन

    कवर्धा/ जनपद के सुप्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल कवर्धा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए सदैव ही तत्पर रहा है। विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार उचित स्थान…

    Read more

    कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला निवेश प्रोत्साहन समिति एवं धमतरी डेवलपमेंट फोरम की बैठक सम्पन्न

    निवेश एवं औद्योगिक विकास पर हुआ मंथन धमतरी की भौगोलिक स्थिति निवेश के लिए अनुकूल; कलेक्टर  मिश्रा धमतरी, 19 मार्च 2026/ कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार शाम को…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट