Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से अब प्राथमिक शाला करमनडीह में चार शिक्षक,शिक्षा व्यवस्था हुई दुरुस्त,बच्चे व पालक खुश

रायपुर, 12 सितम्बर 2025/ जिले के बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला करमनडीह में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से अब दो नए शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। कुंतला देवी साहू (शासकीय प्राथमिक शाला पौसरी) एवं रजनी कन्नौजी (महत्मा गांधी स्कूल, पुरानी बस्ती बलौदाबाजार) को यहां पदस्थ किया गया है। दो नये शिक्षकों की पदस्थापना से अब यहां चार शिक्षक हो गए है। इससे स्कूल की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हुई है जिससे बच्चों के साथ पालकों में भी हर्ष है।

विद्यालय में वर्तमान में 120 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें 55 बालक एवं 65 बालिकाएं शामिल हैं। पूर्व में विद्यालय में मात्र दो शिक्षक कार्यरत थे, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। युक्तियुक्तकरण से दो नए शिक्षक जुड़ने से अब पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर रूप से हो गई है।छात्राओं ने भी इस बदलाव पर खुशी जताई है। कक्षा पाँचवीं की छात्रा कु. पूर्वांचल लहरें ने बताया कि –
“अब हमारे स्कूल में पर्याप्त शिक्षक हो गए हैं। हमें सभी विषय अच्छे से पढ़ाए जा रहे हैं। जिससे अब पढ़ाई में मन लग रहा है हम नियमित रूप से स्कूल आ रहे है।”
इसी तरह कक्षा पाँचवीं की छात्रा कु. बसंती टंडन ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा –”युक्तियुक्तकरण से हमारे स्कूल में दो नए शिक्षक आए है, जिससे अब हमारे स्कूल में चार शिक्षक हो गए हैं। इससे हमें पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी गतिविधियों में भी मार्गदर्शन मिल रहा है। युक्तियुक्तकरण भविष्य के सपनों को पूरा करने में बहुत मददगार सिद्ध होगा।”

  • Related Posts

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    स्वास्थ्य लाभ ले रहे जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर 20 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली के द्वारका…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव जिले के मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5-5 लाख और घायलों को ₹50-50 हजार की सहायता देने के दिए निर्देश* *दुःख…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ