Ro no D15139/23

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण

*खेल, स्वास्थ्य, सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं का होगा समन्वित विकास*

रायपुर, 11 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 स्थित राजीव नगर (कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र) को अब एक आधुनिक एवं आकर्षक ऑक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत क्षेत्र में हरियाली, स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी विविध सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर जीवनशैली का अनुभव मिल सकेगा।

इस परियोजना के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी के विशेष प्रयासों से राज्य शासन द्वारा 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने आज अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर कार्ययोजना एवं डिजाइन का अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परियोजना के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में पुरानी उपयोगी संरचनाओं का उन्नयन किया जाएगा, साथ ही स्थल समतलीकरण, सुदृढ़ सीमांकन दीवार एवं मुख्य द्वारों का निर्माण किया जाएगा। बेहतर आवागमन और जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।

ऑक्सीजोन में हरित विकास (हॉर्टिकल्चर), लैंडस्केपिंग एवं आकर्षक पाथवे विकसित किए जाएंगे, जिससे यह क्षेत्र एक सुंदर और शांत वातावरण प्रदान करेगा। नागरिकों के लिए ओपन जिम, बैठने हेतु बेंच, गजेबो (विश्राम स्थल) तथा खेल मैदान में दर्शक मंच जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त विद्युत व्यवस्था, आंतरिक एवं बाह्य जल आपूर्ति, ट्यूबवेल, शौचालय, गार्ड रूम एवं सेप्टिक टैंक जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।

परियोजना के सुचारू संचालन हेतु तीन वर्षों का रखरखाव प्रावधान भी शामिल किया गया है। परियोजना के अंतर्गत आसपास के क्षेत्र में एसएलआरएम सेंटर का निर्माण, मिल्क फैक्ट्री एवं सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं नवीनीकरण, 10 दुकानों सहित फूड कोर्ट, पार्किंग क्षेत्र का विकास तथा अतिरिक्त बाउंड्री वॉल एवं गेट निर्माण जैसे कार्य भी किए जाएंगे। इससे यह क्षेत्र एक समग्र नागरिक सुविधा केंद्र के रूप में विकसित होगा।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के युवाओं एवं निवासियों ने क्रिकेट सहित अन्य खेल सुविधाओं की मांग रखी, जिस पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए अधिकारियों को इन मांगों को प्राथमिकता में शामिल करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल