Ro no D15139/23

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु मिली 1.54 करोड़ से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की स्वीकृति

*//ग्रामीण अंचलों में विकास और सुविधाओं के विस्तार हेतु विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली 1.54 लाख रु. से अधिक की स्वीकृति*

ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत परिवारों की सेवा एवं सुविधा के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा निरंतर विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जा रही है। लगातार जनता की आकाँक्षाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार तथा पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना निर्माण कार्यों को विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से स्वीकृति मिल रही है। इसी कड़ी में वित्तीय वर्ष 2025–26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण द्वारा पंडरिया विधानसभा में कुल 16 विकास व अधोसंरचना निर्माण हेतु 1 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है। विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर जी का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि मजबूत अधोसंरचना, सशक्त गांव और आत्मनिर्भर पंडरिया, यही हमारा संकल्प और लक्ष्य है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कुशासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित पंडरिया विधानसभा विगत 2 वर्षों में डबल इंजन भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा में विकास कार्य धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। गांव–गांव में बेहतर सड़कें, सामाजिक गतिविधियों के लिए सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम है। किसी भी देश की प्रगति का रास्ता गाँव के विकास से होकर गुजरता है। इसी उद्देश्य से हम ग्रामीण स्तर पर हर गाँव-गाँव और घर-घर सुविधाओं एवं योजनाओं का विस्तार कर रहें हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास व अधोसंरचना निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण महिलाओं और किसानों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारा प्रयास निरन्तर जारी है।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमारा पंडरिया विधानसभा निरन्तर नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। गाँव-गाँव तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। 400 करोड़ रुपए से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्य अपना आकर ले रहें और कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। जनता की बहुप्रतीक्षित मांग जो वर्षों से लंबित थी वह आज पूरी हो रही है। सिंचाई व्यवस्था और पर्याप्त जल आपूर्ति के लिए सिंचाई परियोजनाएं जो यहां के किसानों और जनता की बहुप्रतीक्षित मांग थी उन्हें भी स्वीकृति मिली है और कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। नवीन महाविद्यालय की स्थापना, रणवीरपुर और नगर पंचायत पांडातराई में उप तहसील की स्थापना, पीएम जनमन योजना से पक्की सड़कों का निर्माण व पीएम आवास की सौगात राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए अंतर्गत पंडरिया नगर के सड़क मरम्मत कार्य 20 करोड़ रुपए की स्वीकृति, 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन, हरिनाला से बिशेसरा पुल तक राष्ट्रीय राजमार्ग 130ए के सड़क के फोरलेन एवं चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। ऐसे कई कार्य हैं जो विगत 2 वर्षों में पंडरिया विधानसभा में हो रहें हैं और इस विकास यात्रा को निरंतर गति देने के लिए हम प्रयास कर रहें हैं।

*विभिन्न ग्रामों में इन 16 विकास कार्यो को मिली स्वीकृति*

ग्राम डोंगरियाकला में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम डेहरी में आदिवासी मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण, नगर पांडातराई के वार्ड क्र. 4 गुप्ता मोहल्ला में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम गोछिया में रानी अवंती बाई चौक अटल चौक में कांक्रीटीकरण कार्य, ग्राम चरखुराकला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण, नगर पांडातराई के वार्ड क्र. 05 में कक्ष निर्माण, ग्राम पैलपार में गणेश निषाद के घर के पास सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम ज्ञानपुर में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम गौरमाटी में पटवारी भवन के पास सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम छीरपानी में सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम दुल्लापुर में सामुदायिक भवन निर्माण और ग्राम गुंझेटा में महामाया प्रांगण के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 54 लाख 80 हजार रुपए की स्वीकृति मिली है।

  • Related Posts

    पीएम जनमन आवास योजना से मनबहाल पहाड़ी कोरवा का जीवन हुआ सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास मिलने से वर्षों का सपना हुआ साकार, महतारी वंदन योजना से भी मिल रहा नियमित आर्थिक संबल

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान)…

    Read more

    आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, विदेशी मदिरा जब्त कर आरोपी गिरफ्तार

      अम्बिकापुर 22 जुलाई 2026/   जिला आबकारी अधिकारी   एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं