Ro no D15139/23

विकास की तेज रफ़्तार से आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदलेगी स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल

स्वास्थ्य मंत्री ने ढाई करोड़ से अधिक लागत के वृहद पुल का किया लोकार्पण,करोड़ों के विकास कार्यो की दी सौगात
पुल के बन जाने से 6 गांव में आवागमन होगा सुगम

रायपुर । बलौदाबाजार जिले के प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रविवार को ग्राम खटियापाटी में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में 2 करोड़ 67 लाख 91 हजार रुपये की लागत से निर्मित वृहद पुल का लोकार्पण एवं 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बाउंड्रीवाल का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखण्ड बलौदाबाजार के बिटकुली-खटियापाटी-सुढेला-जुड़ा मार्ग के आरडी-2600 मी.पर मल्लीन नाला में निर्मित 75 मीटर लंबी वृहद पुल क़े बन जाने से खटियापाटी, सुढ़ेला, पैजनी, जुड़ा, बरदा एवं चिचिरदा क़े ग्रामीणों को सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि 25 साल का नया छत्तीसगढ़ अपने नये आयाम को साबित कर रहा है। देश क़े प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय क़े नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास क़े पथ पर अग्रसर हैं। हर तरफ विकास की गंगा बह रही हैं।उन्होंने कहा कि बलौदाबाजार- भाटापारा जिला अनेक विभूतियो, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का धरोहर है वहीं खनिज सम्पदा से भरपूर है। औद्योगिक हब क़े रूप में विकसित हो रहा है। विकास कार्यों से आने वाले समय में जिले की तस्वीर बदलेगी।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण कर हमारे जीवन में परिवर्तन लाया है। उन्होंने गांवो में शासकीय भूमि पर बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए स्कूल, श्मशान घाट एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों को संरक्षित करने क़े लिये बाउंड्रीवाल बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया।
करोडो क़े विकास कार्यों की मिली सौगात- इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर लगभग एक करोड़ 62 लाख रुपये क़े विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने ग्राम खटियापाटी में तालाब सौन्दर्यीकरण हेतु 30 लाख, खटियापाटी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन की स्वीकृति, श्मशान घाट में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 20 लाख, गोधाम सौन्दर्यीकरण हेतु 10 लाख, हायर सेकेण्डरी स्कूल बिटकुली में बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 20 लाख,ग्राम पंचायत शुक्लाभाठा में सीसी रोड निर्माण हेतु 20 लाख, ग्राम पंचायत पनगांव, गिंदोला, सुढेला, जुडा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 -10 लाख,ग्राम पंचायत कोयदा, अहिल्दा, करदा में सांस्कृतिक भवन हेतु 2.5 -2.5 लाख, यादव समाज, साहु समाज एवं जनजाति समाज क़े सामजिक भवन हेतु 5-5 लाख देने की घोषणा की।

  • Related Posts

    कलेक्टर एवं एसएसपी ने केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का किया औचक निरीक्षण जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया जायजा महिला वार्ड के बच्चों के टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   कलेक्टर श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने  केन्द्रीय जेल अम्बिकापुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा…

    Read more

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने 13 नवीन ‘108’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना शासन की प्राथमिकताः मंत्री  अग्रवाल जिले के सभी विकासखण्डों में आपातकालीन सेवा के लिए एम्बुलेंस तैनात

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज जिला मुख्यालय से 13 नवीन शासकीय ’108’ एम्बुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…