Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कवर्धा में नियमित कैंसर जांच अभियान को मिल रही गति

जिला अस्पताल में निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर संपन्न, 33 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण*

 

*7 संभावित मरीजों की पहचान कर उपचार से जोड़ा गया*

 

रायपुर, 20 जुलाई 2026/ कैंसर की प्रारंभिक पहचान और नि:शुल्क जांच से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग और बालको मेडिकल सेंटर जैसी संस्थाओं के सहयोग से अक्सर ऐसे शिविर लगते हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित होते हैं। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल और निर्देशों के अनुरूप कबीरधाम जिले में प्रत्येक माह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर आमजन के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिला अस्पताल कवर्धा में आयोजित शिविर में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए 33 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्राप्त किया। शिविर का उद्देश्य कैंसर की प्रारंभिक अवस्था में पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना तथा लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

 

*सर्वाइकल कैंसर तथा ब्रश साइटोलॉजी से मुख कैंसर की जांच*

 

शिविर में नया रायपुर स्थित बालको मेडिकल सेंटर के वरिष्ठ ऑन्को सर्जन डॉ. मुरली मोहन पी.के. एवं उनकी विशेषज्ञ टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में आधुनिक जांच सुविधाओं के माध्यम से महिलाओं की मेमोग्राफी द्वारा स्तन कैंसर, पेप स्मीयर के जरिए सर्वाइकल कैंसर तथा ब्रश साइटोलॉजी से मुख कैंसर की जांच की गई। जांच के दौरान 7 संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा आगे के उपचार एवं नियमित फॉलोअप से जोड़ा गया।

 

*स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन*

 

शिविर में 2 महिलाओं की मेमोग्राफी तथा 5 महिलाओं की पेप स्मीयर जांच की गई। विकासखंडवार लाभार्थियों में कवर्धा से 21, बोड़ला से 10, सहसपुर लोहारा से 1 तथा पंडरिया से 1 मरीज शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति का परीक्षण कर आवश्यक सलाह एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

 

*लक्षण दिखाई देने पर तत्काल कराएं चिकित्सकीय जांच*

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेंद्र तूरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंसर की शीघ्र पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर विशेष बल दिया। विशेषज्ञों ने बताया कि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव या अल्सर, लगातार खांसी, अत्यधिक थकान, बिना कारण वजन कम होना, खून की कमी, गले में गांठ, निगलने में कठिनाई तथा असामान्य रक्तस्राव जैसे लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर कैंसर का उपचार अधिक प्रभावी और सफल होता है।

 

स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि कैंसर के शुरुआती संकेतों को कभी भी नजरअंदाज न करें तथा प्रतिमाह आयोजित होने वाले निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    अंबिकापुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सोनोग्राफी सेंटर का शुभारंभ

      अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने सोमवार को अंबिकापुर स्थित एक निजी संस्थान के नवीन सोनोग्राफी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात