Ro no D15139/23

जेडी एजुकेशन के निरीक्षण के दौरान पीएमश्री सेजेस माकड़ी में अनुपस्थित मिले 06 शिक्षकों की

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बस्तर जगदलपुर   एचआर सोम ने गत दिवस कोंडागांव जिले में पीएमश्री सेजेस माकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया और कर्तव्य से अनुपस्थित 06 शिक्षकों का एक दिवस का वेतन कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने बगैर पूर्व सूचना के कार्य से अनुपस्थित शिक्षकों को शो-काज नोटिस जारी कर सम्बंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने कहा। जेडी एजुकेशन   सोम द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माकड़ी का निरीक्षण कर प्रार्थना में भी सहभागिता की गई। उन्होंने प्रार्थना स्थल पर सभी छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से उपस्थित रहने, अर्धवार्षिक परीक्षा की तैयारी एवं परीक्षा में शामिल होने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा के एक-एक कालखण्ड का अध्यापन कार्य किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के बोर्ड परीक्षा 2025 की समय-सारणी से अवगत कराते हुए परीक्षा की नियमित तैयारी, उत्तर कैसे लिखा जाये बोर्ड परीक्षा के दौरान तनावमुक्त कैसे रहा जाए तथा परीक्षा में अधिक से अधिक अंक किस तरह लाया जा सकता है इन बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं से सार्थक संवाद किया। इस निरीक्षण के दौरान पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय माकडी में कुल दर्ज 590 विद्यार्थियों में से 493 विद्यार्थी उपस्थित रहे। इसी प्रकार मिडिल स्कूल स्तर पर कुल दर्ज 53 विद्यार्थियों में से 46 विद्यार्थी उपस्थित थे। प्राचार्य सहित प्रधान अध्यापक और अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों की विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं ठहराव हेतु किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि कर अच्छे परीक्षा परिणाम लाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वहीं माध्यमिक शाला के बच्चों को न्यौता भोज से लाभान्वित करने पर जोर देते हुए ग्राम पंचायत सहित स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों तथा मैदानी अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग से न्यौता भोज का आयोजन किए जाने कहा गया।

  • Related Posts

    बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

    *3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से मिली ऊर्जा आत्मनिर्भरता*   रायपुर, 11 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका उद्देश्य छत…

    Read more

    खाद की कालाबाजारी और गुणवत्ता पर सख्ती, दो दिन में सभी खाद दुकानों का करें निरीक्षण कलेक्टर श्री आकाश छिकारा

        समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश   जगदलपुर, 07 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स