Ro no D15139/23

धमतरी में ई-हियरिंग की शुरुआत : माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने वर्चुअल रूप से किया उद्घाटन

धमतरी । जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी में ई-हियरिंग की सुविधा का विधिवत शुभारंभ आज माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग द्वारा वर्चुअल फीता काटकर किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण रहा, क्योंकि छत्तीसगढ राज्य, जिला उपभोक्ता आयोग के स्तर पर ई-हियरिंग प्रारंभ करने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।

कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर स्थित राज्य उपभोक्ता आयोग से ऑनलाइन माध्यम से किया गया, जिससे धमतरी जिला उपभोक्ता आयोग अब देशभर के उपभोक्ताओं एवं अधिवक्ताओं से तकनीकी माध्यमों से सीधे जुड़ सका है। इस पहल से उपभोक्ताओं को त्वरित और सुलभ न्याय सुनिश्चित होगा, साथ ही समय एवं संसाधनों की बचत भी होगी।

माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौरड़िया ने इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह सुविधा राज्य में न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और डिजिटल उन्नत बनाएगी। कार्यक्रम के दौरान, प्रकरण क्रमांक DC/377/CC/6/2025 – राजकुमारी पटेल विरुद्ध आई.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक एवं अन्य तथा निष्पादन प्रकरण क्रमांक DC/377/EA/6/2025 – ओम नवकार ट्रेडर्स विरुद्ध ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी प्रा. लि. एवं अन्य में ई-हियरिंग के माध्यम से सुनवाई की गई।

इस अवसर पर राज्य उपभोक्ता आयोग के माननीय रजिस्ट्रार श्री श्रीनिवास तिवारी, डिप्टी रजिस्ट्रार श्रीमती मोना चौहान, सदस्य श्री प्रमोद वर्मा, एकाउंट अधिकारी श्रीमती मधुलिका यादव, रायपुर जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री डाकेश्वर शर्मा, सदस्य सुश्री नीरूपमा प्रधान, श्री अनिल अग्निहोत्री सहित धमतरी जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही, सदस्य सुश्री रूपा शर्मा एवं श्री अरविंद सिंह परिहार उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, अधिवक्ता संघ महासमुंद के अध्यक्ष श्री बी.के. सिन्हा, सचिव श्री सौरभ मिश्रा, विभिन्न वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधिगण तथा आयोग के कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर श्री गोपाल रंजन पाणिग्राही, अध्यक्ष, जिला उपभोक्ता आयोग, धमतरी द्वारा ई-हियरिंग की प्रक्रिया संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि यह सुविधा न्यायिक प्रक्रियाओं को अधिक सुलभ और समयबद्ध बनाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को दूरस्थ क्षेत्रों से भी न्याय प्राप्ति में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि ई-हियरिंग के माध्यम से कोई भी पक्षकार अथवा अधिवक्ता, निर्धारित प्रारूप में तीन दिवस पूर्व आवेदन कर, आयोग द्वारा प्रदत्त लिंक के माध्यम से अपने मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सुनवाई में सहभागी हो सकते हैं।

  • Related Posts

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के तहत धरती आबा…

    Read more

    सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप का हुआ आयोजन

      अम्बिकापुर 05 अगस्त 2026/  सैनिक स्कूल अंबिकापुर में अंतर-हाउस बास्केट बॉल चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन्न हाउसों के कैडेटों ने उत्साह और खेल भावना…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस