Ro no D15139/23

धमतरी जिले में पंजीकृत श्रमिकों के श्रम कार्ड का ई-केवाईसी अनिवार्य

एक सप्ताह में कराना होगा सत्यापन

धमतरी 05 फरवरी 2026 / IMNB NEWS AGENCY छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत धमतरी जिले में पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिनके आधार कार्ड एवं अन्य विवरणों का मिलान नहीं हो पा रहा है, उनके श्रम कार्ड का तत्काल ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ई-केवाईसी नहीं होने की स्थिति में श्रमिकों का पंजीयन प्रभावित हो सकता है, जिससे वे विभागीय एवं मंडल द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रमिकों के ई-केवाईसी हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
श्रमिकों की पंचायतवार एवं वार्डवार सूची सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से ई-मेल द्वारा संबंधित पंचायतों एवं निकायों को प्रेषित की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित सचिवों, सरपंचों एवं पार्षदों से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित हितग्राहियों को समय पर सूचना देकर ई-केवाईसी कराने हेतु प्रेरित करें। निर्देशानुसार, संबंधित श्रमिक अपने श्रम कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ नजदीकी श्रम संसाधन केंद्र—जनपद पंचायत कुरूद, धमतरी, नगरी एवं मगरलोड—या श्रम पदाधिकारी कार्यालय धमतरी के कक्ष क्रमांक 68 एवं 72 में उपस्थित होकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। वैकल्पिक रूप से विशेष माध्यम से भी एक सप्ताह के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा में ई-केवाईसी नहीं कराने पर श्रमिक भविष्य में मंडल द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं, इसलिए सभी संबंधित श्रमिक समय रहते प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

  • Related Posts

    विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल: धमतरी में बनेंगे व्यवसायिक परिसर, बोरई बनेगा अंतर्राज्यीय व्यापार एवं परिवहन का नया केंद्र

    धमतरी 25 जुलाई 2026// राज्य शासन एवं भारत सरकार द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं को धमतरी जिले में प्रभावी ढंग…

    Read more

    काउंसलिंग प्रक्रिया अपरिहार्य कारणों से निरस्त

    राजनांदगांव 24 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को सभी जिलों में…

    Read more

    NATIONAL

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है