Ro no D15139/23

बस्तर जिले में राशनकार्ड हितग्राहियों की ई-केवाईसी 08 दिसंबर तक अनिवार्य

कलेक्टर   हरिस एस ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जिले के सभी राशनकार्ड हितग्राहियों की ई-केवाईसी की कार्यवाही 08 दिसंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने का आदेश दिया है। यह सख्त फैसला 26 नवंबर को आयोजित साप्ताहिक विडियो कॉन्फ्रेंस में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय के संचालक द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
जिले में वर्तमान में राशनकार्डों में पंजीकृत कुल 8 लाख 23 हजार 610 सदस्यों में से 6 लाख 72 हजार 9 सदस्यों का ई-केवायसी कार्य पूर्ण हो चुका है। हालांकि अभी भी 1 लाख 51 हजार 601 सदस्यों का ई-केवायसी किया जाना शेष है। इस शेष कार्य को समय सीमा में पूरा करने के लिए जिले में विकासखण्डवार और नगरीय निकायवार दैनिक लक्ष्य 13 हजार 782 निर्धारित किया गया है। शेष सदस्यों की सर्वाधिक संख्या 29 हजार 171 बकावण्ड और 29 हजार 351 बस्तर विकासखण्डों में है, जिनके लिए क्रमशः 2,652 और 2,668 का दैनिक लक्ष्य तय किया गया है।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि 08 दिसंबर तक ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु उचित मूल्य दुकानवार निर्धारित लक्ष्य की जानकारी संलग्न की गई है। सभी सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक द्वारा अपने कार्यक्षेत्र की उचित मूल्य दुकानों में ई-केवायसी की प्रतिदिन मॉनिटरिंग किया जाना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त सभी उचित मूल्य दुकानों और ग्राम पंचायतों में ई-केवाईसी कराने के संबंध में बेनर-पोस्टर प्रदर्शित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए आयुक्त नगर निगम जगदलपुर और समस्त जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया गया है।
विशेष तौर पर राशनकार्डों में दर्ज ऐसे सदस्य जिनका ई-केवायसी शेष है और जिनकी मृत्यु हो गयी है अथवा जो परिवार के साथ स्थाई रूप से निवासरत नहीं हैं, उनके नाम राशनकार्डों से विलोपित करने हेतु उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से निर्धारित प्रारूप में जानकारी कार्यालय को उपलब्ध कराई जानी है। साथ ही नए बनाये गये राशनकार्डों व नए जोड़े गये सदस्यों के ई-केवायसी का कार्य नवीन राशनकार्डधारी या नए सदस्य के द्वारा राशन लेने हेतु प्रथम बार उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होने पर ही अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि यदि 08 दिसंबर तक ई-केवायसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं होता है, तो संबंधित क्षेत्र के सहायक खाद्य अधिकारी और खाद्य निरीक्षक को इसके लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, कर्नाटक की मनीषा जोंस सिद्दी ने जीता गोल्ड

    रायपुर, 31 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत आज सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में पिछले चार दिनों से जारी कुश्ती स्पर्धा…

    Read more

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    *दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में आज 31 मार्च…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत