Ro no D15139/23

राज्य में ईको-टूरिज्म को मिलेगी नई दिशा: वन मंत्री केदार कश्यप

*वन मंत्री ने कुम्हाररास डेम में ‘बांस राफ्टिंग’ का किया शुभारंभ*

रायपुर, 11 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज दंतेवाड़ा जिले के ग्राम कुम्हाररास डेम में ‘बांस राफ्टिंग’ गतिविधि का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं बांस से बनी नाव में सवार होकर नौका विहार का आनंद लिया। ‘बांस राफ्टिंग’ की यह शुरुआत राज्य में पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण पर्यटन को नई दिशा देने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि ‘बांस राफ्टिंग’ जैसी गतिविधियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देंगी बल्कि स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर भी तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि बांस हमारे प्रदेश की हरित अर्थव्यवस्था और जैव विविधता का प्रतीक है। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास दोनों को प्रोत्साहन मिलेगा।

वन मंत्री ने बताया कि इस पहल के साथ ही क्षेत्र में बांस से बने उत्पादों के निर्माण, डिजाइनिंग और विपणन के लिए युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

इस अवसर विधायक श्री चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुडामी, अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि गण ने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें ईको-टूरिज्म आधारित आजीविका योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…