Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध हुए प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में निभाएगा अग्रणी भूमिका
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के किये दर्शन
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत और जापान के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध तेजी से प्रगाढ़ हो रहे हैं। मध्यप्रदेश इस साझेदारी को सुदृढ़ करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। जापान की कंपनियां नई तकनीकों के साथ प्रदेश में निवेश करेंगी, जिससे प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने टोक्यो स्थित सेंसोजी मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन किए और जापान यात्रा के अपने अनुभव साझा किए।
जापान के निवेशकों से हुई सकारात्मक चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिये विदेश मंत्री, जापानी निवेशकों, जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JETRO), केडानरेन संस्था के अध्यक्ष तथा कई निजी निवेशकों से सार्थक चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और औद्योगिक विशेषज्ञता से मध्यप्रदेश के औद्योगिक, आईटी, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर में नई संभावनाएं विकसित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के स्किल डेवलपमेंट से रोजगार के अवसर और औद्योगिक विकास में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भी काम किया जा रहा है।
महात्मा बुद्ध ने संपूर्ण विश्व को अहिंसा और आध्यात्मिक जीवन से किया प्रेरित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बौद्ध धर्म के वैश्विक प्रभाव और जापान की सांस्कृतिक धरोहर का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा बुद्ध ने अहिंसा और आध्यात्मिक जीवन से संपूर्ण विश्व को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के अवतार के रूप में पूजनीय हैं और यह भारत के लिए गौरव का विषय है। भगवान बुद्ध के विचार एशियाई देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता के सूत्रधार हैं। उन्होंने कहा कि जापान यात्रा का उद्देश्य केवल निवेश तक सीमित नहीं है बल्कि जापान की समृद्ध संस्कृति और बौद्ध धर्म के प्रति सम्मान प्रकट करना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की कि भारत और जापान की यह साझेदारी नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध के आशीर्वाद से दोनों देश प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

  • Related Posts

    एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    राज्य सरकार प्रदेश के उद्यमियों को प्रोत्साहित करने उपलब्ध करा रही है सहयोग और मार्गदर्शन देश-दुनिया के सभी निवेशकों के लिए खुले हैं प्रदेश के दरवाजे देश के प्रमुख स्टार्टअप…

    Read more

    मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल में “युवा विधायक सम्मेलन का शुभारंभ”

    छत्तीसगढ़ से माननीय मंत्री  खुशवंत सिंह, माननीय सदस्य  उत्तरी गणपत जांगड़े,  भावना वोहरा,  चातुरी नंद,  हर्षिता स्वामी बघेल,  कविता प्राण लहरे,  बालेश्वर साहू,  दीपेश साहू,  ओंकार साहू,  संदीप साहू,  विद्यावती…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले