Ro no D15139/23

शिक्षा विभाग ने जारी किए व्यापक निर्देश, शैक्षणिक गुणवत्ता और छात्र हित पर विशेष जोर

अंबिकापुर 05 फरवरी 2026/ IMNB NEWS AGENCY जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार झा द्वारा विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक कार्यों की समयबद्धता तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया हैं। जारी निर्देशों में शैक्षणिक सत्र के शेष समय का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण कराते हुए अनिवार्य रूप से पुनरावृत्ति, मॉक टेस्ट तथा अनसॉल्व्ड प्रश्नपत्रों का लिखित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी सुदृढ़ हो सके। बोर्ड परीक्षाओं वाले विद्यालयों को विशेष तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विद्यार्थियों के लिए अपार आईडी (APAAR ID) का शत-प्रतिशत निर्माण अनिवार्य किया गया है। इसे अंकसूची और स्थानांतरण प्रमाण पत्र में दर्ज करना भी आवश्यक बताया गया है। उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए इसे अत्यंत महत्वपूर्ण बताया गया है। साथ ही छात्रवृत्ति संबंधी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने और यू-डाइस (UDISE) डाटा एंट्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालयों में पुस्तकालय, रीडिंग रूम एवं न्यूज डेस्क का नियमित उपयोग सुनिश्चित कराने तथा प्रार्थना सभा के बाद सामान्य ज्ञान चर्चा की परंपरा विकसित करने पर भी बल दिया गया है। विद्यालय परिसरों की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और आधारभूत सुविधाओं के रख-रखाव को विद्यार्थियों के स्वस्थ मानसिक विकास से जोड़ा गया है।

प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को डीईएफ एवं इनऑपरेटिव खातों की स्थिति स्पष्ट कर आवश्यक कार्यवाही करने, सेवा पुस्तिका और ऑनलाइन रिकॉर्ड अद्यतन एवं सत्यापित करने तथा संबंधित कर्मचारियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

जहाँ 10 या अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, वहाँ आंतरिक समिति (INTERNAL COMMITTEE) का गठन अनिवार्य बताया गया है। समिति का गठन न करने पर आर्थिक दंड का भी प्रावधान होने की जानकारी दी गई है।

विद्यालयों में डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से PM e-Vidya app  के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को रुचिकर और प्रभावी अध्ययन में सहायता मिलेगी।

निर्देशों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने, सकारात्मक और सुरक्षित कार्य वातावरण तैयार करने तथा सामूहिक सहभागिता बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई है। साथ ही राष्ट्रीय महत्व के कार्यों में विभागीय सहयोग देने और संस्थानों को आदर्श बनाने का आह्वान किया गया है।जारी संदेश में विश्वास व्यक्त किया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को अवसर मानते हुए उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करेंगे।

  • Related Posts

    आयुष्मान भारत और एबीडीएम योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित पीएम राहत और कार्ड ब्लॉकिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

        जगदलपुर, 18 जून 2026/ स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान शाखा के अंतर्गत आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।…

    Read more

    जनपद पंचायत दरभा में नरेगा और पीएम आवास योजना की सामाजिक अंकेक्षण संबधी हुई बैठक, पारदर्शिता और जवाबदेही पर रहा जोर

      जगदलपुर, 04 जून 2026/ विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता को गति देने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत दरभा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तोकापाल, श्री शंकर लाल सिन्हा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    18 जून की टॉप 20 खबरें: ट्रंप का ऐलान- भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका देगा जवाब, राज्यसभा चुनाव आज, वनडे सीरीज भी इंडिया के नाम

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ईरान-अमेरिका में हुआ 14 पॉइंट समझौता, ट्रंप-पेजेश्कियान ने किए साइन, जानें किन-किन बातों पर बनी सहमति

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग