Ro no D15139/23

दिव्यांग बच्चों के शिक्षा के सपनों को मिली नई उड़ान

*दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में समाज कल्याण मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दी बारहवी कक्षा तक उन्नयन की स्वीकृति*

रायपुर,24 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY)
बस्तर संभाग के दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कदम सामने आया है। जगदलपुर के आड़ावाल स्थित दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में कक्षा बारहवीं तक उन्नयन कर दिया गया है, जिससे अब दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं को कक्षा 1 से 12वीं तक तथा श्रवण बाधित विद्यार्थियों को कक्षा 1 से 10वीं तक निःशुल्क शिक्षा की सुविधा उपलब्ध हो गई है। यह विद्यालय बस्तर संभाग का एकमात्र उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है, जो विशेष रूप से दृष्टिबाधित बच्चों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहा है।
यह विद्यालय छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित है और यहाँ पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। पहले जहाँ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों की पढ़ाई 10वीं कक्षा तक ही सीमित थी, वहीं अब 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध होने से बच्चों के भविष्य के नए द्वार खुल गए हैं। इससे न केवल उनकी शैक्षणिक निरंतरता बनी रहेगी, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास भी मजबूत होगा।

इस मानवीय और संवेदनशील निर्णय के पीछे समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की तत्परता और संवेदनशीलता विशेष रूप से उल्लेखनीय है। जगदलपुर से विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती भगवती मंत्री श्रीमती राजवाड़े के रायपुर स्थित निवास पहुँचकर उनका आभार व्यक्त करने आईं। उन्होंने बताया कि उन्होंने विद्यालय के कक्षा उन्नयन को लेकर एक आवेदन दिया था, जिस पर मात्र एक माह के भीतर सकारात्मक निर्णय लेते हुए उसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई। आज उसी निर्णय का परिणाम है कि विद्यालय का उन्नयन सफलतापूर्वक हो चुका है।
श्रीमती भगवती ने कहा कि यह निर्णय केवल भवन या कक्षाओं का विस्तार नहीं है, बल्कि यह सैकड़ों दिव्यांग बच्चों के सपनों, आत्मसम्मान और उज्ज्वल भविष्य को संबल देने जैसा है। उन्होंने मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी संवेदनशील सोच और तेज़ निर्णय क्षमता ने बस्तर के दिव्यांग बच्चों को नई आशा दी है।
यह उन्नयन राज्य सरकार की समावेशी शिक्षा और दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल में इस तरह की शैक्षिक सुविधा उपलब्ध होना न केवल एक उपलब्धि है, बल्कि सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में एक मजबूत कदम भी है।

  • Related Posts

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम

    *इलेक्ट्रानिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम पर दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ* *डिजिटल सुशासन को सशक्त बनाने हेतु शासन की नवीन पहल* रायपुर, 16 मार्च, 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राजधानी रायपुर…

    Read more

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *पर्यावरण संरक्षण, जैव संवर्धन तथा वनवासियों की आजीविका को मजबूत करने सरकार प्रतिबद्ध: मंत्री श्री कश्यप* *वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ई-कुबेर योजना हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार* *वन आवरण…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में