Ro no D15139/23

युक्तियुक्तकरण से सुदृढ़ हुई शिक्षा व्यवस्था, प्राथमिक शाला छुईहा में अब पर्याप्त शिक्षक

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे युक्तियुक्तकरण के सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं। बलौदाबाजार विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला छुईहा (माल गुजारी) में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के तहत दो शिक्षकों की अतिरिक्त पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही विद्यालय में शिक्षकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई व्यवस्थित और सुचारू रूप से हो रही है।

विद्यालय में वर्तमान में 106 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं, जिनमें 54 छात्र और 52 छात्राएँ शामिल हैं। पहले विद्यालय में केवल दो शिक्षक पदस्थ थे, जिससे सभी विषयों का नियमित अध्यापन संभव नहीं हो पा रहा था। अब दो नए शिक्षकों के जुड़ने से विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय की पढ़ाई गुणवत्तापूर्ण ढंग से मिल रही है।

युक्तियुक्तकरण के अंतर्गत शासकीय नवीन प्राथमिक शाला इंद्रा कॉलोनी बिनौरी से श्रीमती मंजूषा वर्मा तथा शासकीय प्राथमिक शाला रवान से श्रीमती चंद्रकला सोनवानी की पदस्थापना की गई है। शिक्षकों की संख्या दोगुनी होने से बच्चों और अभिभावकों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। कक्षा पाँचवीं की छात्रा दीपिका घृतलहरे ने कहा कि पहले केवल दो शिक्षक थे, जिसके कारण सभी विषयों की पढ़ाई संभव नहीं हो पाती थी, लेकिन अब चार शिक्षक हो जाने से सभी विषय अच्छे से पढ़ाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कहना है कि राज्य सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। युक्तियुक्तकरण की इस पहल से न केवल शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हो रही है, बल्कि ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार भी मिल रहा है। यह कदम आने वाली पीढ़ी के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखेगा। विद्यालय में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता से न केवल पठन-पाठन व्यवस्था मजबूत हुई है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    वंदेमातरम् की धुन पर थिरकी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, पारंपरिक नृत्यों ने बांधा समां

    वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रभावना और छत्तीसगढ़ी लोक परंपराओं का हुआ अद्भुत संगम, रिखीराम क्षत्रीय एवं उनकी टीम की प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन*   *करमा,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!