Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदल रही जिंदगी

*रायगढ़ के देवराज साहू बने ऊर्जा उत्पादक और दाता*

*हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक पहल*

रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने अब आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और वास्तविक परिवर्तन लाना शुरू कर दिया है। यह योजना केवल बिजली बिल में राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

रायगढ़ जिले के मधुबन पारा निवासी देवराज साहू की सफलता इस योजना की उपलब्धियों का एक जीवंत उदाहरण है। कुछ समय पहले तक वे हर माह भारी-भरकम बिजली बिल का भुगतान करने को विवश थे, किंतु प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत अपने मकान की छत पर 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करने के बाद उनकी जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन आया। जुलाई 2025 में उनके प्लांट से 282 यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ, जिससे उन्हें 869 रुपये की छूट प्राप्त हुई और उनका बिजली बिल मात्र 307 रुपये आया। इतना ही नहीं, अब वे बिजली कंपनी को बिजली आपूर्ति कर इसके बदले धन भी प्राप्त कर रहे हैं। अब तक वे कुल 1,755 रुपये की बचत कर चुके हैं।

देवराज साहू का कहना है कि यह योजना केवल आर्थिक मजबूती प्रदान नहीं करती, बल्कि ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। सौर ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। रायगढ़ जिले में अब तक 300 से अधिक घरों की छतों पर सौर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में मजबूती आई है। यह योजना हरित ऊर्जा क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
आकर्षक सब्सिडी और सरल प्रक्रिया

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सौर प्लांट लगाने पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। 1 किलोवॉट प्लांट पर 45,000 रुपये, 2 किलोवॉट प्लांट पर 90,000 रुपये तथा 3 किलोवॉट प्लांट पर 1,08,000 रुपये की सब्सिडी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, कम ब्याज दर पर बैंक ऋण सुविधा भी दी जा रही है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन है। इच्छुक उपभोक्ता पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप, सीएसपीडीसीएल वेबसाइट, मोर बिजली ऐप अथवा टोल फ्री नंबर 1912 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!