Ro no D15139/23

सुशासन का असरः मितानिन भारत कुंवर की बरसों की चिंता हुई दूर ’सुशासन तिहार’ में चंद मिनटों में बना बच्चे का जाति प्रमाण पत्र

अम्बिकापुर 13 मई 2026/   ’’सुशासन तिहार’’ आम जनता के चेहरों पर मुस्कान ला रहा है। जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम बेनिया की रहने वाली और गांव में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली मितानिन श्रीमती भारत कुंवर के लिए ’सुशासन तिहार’ खुशियों का पैगाम लेकर आया। बरसों से अपने बच्चे के जाति प्रमाण पत्र के लिए भटक रही भारत कुंवर का काम अब मुख्यमंत्री के आदेश और प्रशासन की सक्रियता से चुटकियों में पूरा हो गया है।

भटकाव का हुआ अंत, मिला अपना अधिकार

श्रीमती भारत कुंवर ने भावुक होते हुए अपनी आपबीती साझा की। उन्होंने बताया कि वे एक मितानिन के रूप में गांव के लोगों की सेवा करती हैं, लेकिन खुद अपने बच्चे का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लंबे समय से इधर-उधर भटक रही थीं। कई कार्यालयों के चक्कर काटने के बावजूद तकनीकी अड़चनों की वजह से उनका काम नहीं हो पा रहा था।

’सुशासन तिहार’ में तत्काल हुई कार्रवाई
जैसे ही उन्हें क्षेत्र में आयोजित ’सुशासन तिहार’ की जानकारी मिली, वे अपनी उम्मीद लेकर शिविर में पहुँचीं। भारत कुंवर कहती हैं, ष्मैं पहले बहुत परेशान थी, लेकिन सुशासन तिहार में आते ही अधिकारियों ने मेरे आवेदन पर संवेदनशीलता दिखाई।  मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट आदेश का असर था कि मुझे यहाँ-वहाँ भटकना नहीं पड़ा और मेरे बच्चे का जाति प्रमाण पत्र तत्काल बन गया।

सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
मितानिन भारत कुंवर ने इस सुगम व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने हम जैसे गरीब परिवारों के बच्चों के भविष्य की चिंता की। उनकी संवेदनशील पहल से आज हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया है।

सरकारी तंत्र में आया बदलाव
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार ’सुशासन तिहार’ में प्रशासन स्वयं जनता के द्वार तक पहुँच रहा है। जाति प्रमाण पत्र जैसा महत्वपूर्ण दस्तावेज, जो बच्चों की शिक्षा और छात्रवृत्ति के लिए अनिवार्य है, अब बिना किसी परेशानी के उपलब्ध करायें जा रहे हैं।

  • Related Posts

    सेवा सेतु पोर्टल: पारदर्शी, तेज और आसान हुई सरकारी सेवाओं की व्यवस्था

    *डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में बड़ा बदलाव, अब घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं*   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक ऐतिहासिक पहल…

    Read more

    नक्सल साये से निकलकर शिक्षा की ओर बढ़ता सुकमा

    *पालक कनेक्ट अभियान से संवर रहा बच्चों का भविष्य*   रायपुर, 6 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ में पालक कनेक्ट (पालक-शिक्षक संवाद) अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई