Ro no D15139/23

प्री बी.एड. एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न

राजनांदगांव 11 जून 2026। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा एवं बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। प्री बी.एड. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 10 परीक्षा केंद्रों में कुल 3076 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2377 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 699 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार बी.एससी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित 5 परीक्षा केंद्रों में कुल 1202 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 935 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 267 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन व्यापम के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक किया गया। निर्धारित समयानुसार परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9.30 बजे बंद कर दिए गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी एवं अन्य आवश्यक प्रबंध सुदृढ़ बनाए गए थे। नियुक्त प्रेक्षक, एफएसटी दल, सेक्टर अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सभी केंद्रों की सतत निगरानी की गई। सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा व्यवधान की सूचना प्राप्त नहीं हुई। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से दोनों प्रवेश परीक्षाओं का सफलतापूर्वक संचालन सुनिश्चित किया गया

  • Related Posts

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

      गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण में देशभर से सरकार को सौंपे गए 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून, गोमाता को राष्ट्रमाता का…

    Read more

    सोनम वांगचुक के आंदोलन का निःशर्त समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी — धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा इस संघर्ष की नैतिक विजय है

    रायपुर, 25 जुलाई 2026। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता भगवानू नायक ने आज जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा सोनम वांगचुक…

    Read more

    NATIONAL

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता