Ro no D15139/23

जिले में दिखाई दे रहा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर

– जिले में अब तक 8228 आवेदन हुए प्राप्त

– 3518 लाभार्थियों का वेंडर चयन हुआ पूर्ण

1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना हुई पूर्ण, 875 उपभोक्ताओं को सब्सिडी की गई वितरित*

*- बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में आई कमी*

राजनांदगांव 16 फरवरी 2026। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन में लगातार उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना जनसामान्य के लिए अधिक किफायती और सुलभ हो गई है। जिले में अब तक 8228 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनमें से 3518 लाभार्थियों का वेंडर चयन पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही 1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना पूरी हो चुकी है और 875 उपभोक्ताओं को सब्सिडी वितरित की जा चुकी है। इस सप्ताह 181 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 96 इंस्टॉलेशन पूर्ण किए गए, जो योजना की निरंतर बढ़ती गति और जनभागीदारी को दर्शाती है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का असर जिले में दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में कमी आई है। कई घरों में बिल शून्य या नकारात्मक आ रहे हैं। ऐसे उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पादित सौर ऊर्जा को ग्रिड में आपूर्ति कर आय भी अर्जित कर रहे हैं। इससे न केवल परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, बल्कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ यह पहल पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप इंस्टॉलेशन, समयबद्ध सब्सिडी वितरण, उपभोक्ताओं को सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर अपने घरों को स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा से सशक्त बनाने की अपील की गई है।

  • Related Posts

    बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न वन विकास निगम ने बीट स्तर पर किया सघन सर्वे, डिजिटल तकनीक का किया उपयोग

      रायपुर, 03 अप्रैल 2026/ वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के औद्योगिक वृक्षारोपण मंडल, जगदलपुर में ‘अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026’ के अंतर्गत फील्ड…

    Read more

    लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त वन विकास निगम की गश्त से मिली सफलता

      रायपुर, 03 अप्रैल 2026/वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम द्वारा वन क्षेत्रों में अवैध कटाई, अतिक्रमण और उत्खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?