Ro no D15139/23

बिना हेलमेट तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर किया जाए प्रभावी कार्यवाही – कलेक्टर हरिस एस

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए निर्देश

जगदलपुर 24 जून 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने कहा कि बिना हेलमेट तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्यवाही किया जाए। इसके अलावा नगरीय क्षेत्र में मुख्य सड़क पर अतिक्रमण करने वालो पर निरंतर कार्यवाही नगर निगम करे और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार कार्यवाही करें । सोमवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभा कक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने कहा कि शाम के समय शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लिए सभी मुख्य मार्गों में जांच कर कार्रवाई किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पर्यटन स्थलों  के समीप भी शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों के वाहनों का निरीक्षण किया जाए। उन्होंने शहर से लगे हाईवे पर संकेतक बोर्ड लगाने, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था पर भी चर्चा किया। कलेक्टर ने नगर निगम के अधिकारी को जगदलपुर शहर के प्रमुख चैराहों पर कार्यक्रम आयोजन की अनुमति नहीं देने के लिए निर्देश दिए ताकि आवागमन बाधित ना हो। उन्होंने महारानी अस्पताल में ट्रामा सेंटर की व्यवस्था को संचालित करने के भी निर्देश दिए। आवारा पशुओं की सड़कों को रोड से हटाने एवं कार्यवाही में कलेक्टर ने कहा कि पशुओं को काऊ कैचर से पकड़ कर कांजी हाउस में रखें और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत से प्रस्ताव पास करवाकर स्थल को चिन्हित करवाएं ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने कहा कि इंटरसेप्टर के माध्यम अधिक स्पीड में वाहन चलाने वालो पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।उन्होंने हैवी लोडेड वाहनों का बायपास सड़क का अधिक उपयोग करवाने पर जोर दिया । स्कूलों बसों का निरीक्षण-परमिट शर्तों का उल्लंघन पर कार्यवाही पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन से चर्चाकर क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो और वैन पर भी समझाईश देकर कार्यवाही करें। बैठक में  सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य पहलुओं के साथ साथ जगदलपुर शहर के अंदर पार्किंग व्यवस्था को सुधार करने और स्थल का चयन करने पर चर्चा किया गया । बैठक में आरटीओ श्री डी बंजारे सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

  • Related Posts

    ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर अब गूंजती है बस की हॉर्न

    जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर की भौगोलिक विषमताओं और कठिन परिस्थितियों के बीच विकास की एक ऐसी नई इबारत लिखी गई है, जिसकी कल्पना कुछ साल पहले तक नामुमकिन थी। ककनार…

    Read more

    भारत स्काउट्स एवं गाइड्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा बस्तर के घाटलोहंगा में मानवता की मिसाल भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए शुरू हुआ शीतल जल प्याऊ

     जगदलपुर, 02 अप्रैल 2026/ बस्तर जिले में सूर्य के बढ़ते तेवर और भीषण गर्मी को देखते हुए मानवता की सेवा के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। भारत स्काउट्स एवं…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?