Ro no D15139/23

जिले में पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन अब तक 4,379 आवारा श्वानों का बंधियाकरण एवं एंटी रेबिस टीकाकरण किया गया

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम का प्रभावी एवं सतत क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आवारा श्वानों का बंधियाकरण (नसबंदी) एवं एंटी रेबिस टीकाकरण किया जा रहा है, जिससे श्वानों की संख्या पर नियंत्रण के साथ-साथ जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

आयुक्त नगर निगम   विश्वदीप के मार्गदर्शन में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से घुमन्तु श्वानों को निगम के डॉग कैचर दल द्वारा पकड़कर नगर निगम के एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर, बैरनबाजार लाया जाता है। यहां प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा श्वानों की नसबंदी के साथ-साथ एंटी रेबिस का टीकाकरण किया जा रहा है। इस विशेष कार्य के लिए दो चिकित्सकों की तैनाती की गई है। नसबंदी उपरांत 3 से 4 दिवस तक पोस्ट ऑपरेटिव केयर के बाद श्वानों को उसी स्थान पर सुरक्षित रूप से छोड़ा जाता है, जहां से उन्हें पकड़ा गया था।

इसी क्रम में नगर निगम बिरगांव में भी एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसके पूर्ण होने के पश्चात् क्षेत्र में पशु जन्म नियंत्रण कार्य को और अधिक गति मिलेगी।

इसके अतिरिक्त पशु चिकित्सा सेवाएं के संयुक्त संचालक डॉ. शंकर लाल उइके के मार्गदर्शन में शासकीय पशु चिकित्सालय बैरनबाजार एवं भांठागांव में विभिन्न पशु प्रेमियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) के सहयोग से श्वानों की नसबंदी एवं एंटी रेबिस टीकाकरण किया जा रहा है। पशु प्रेमियों द्वारा श्वानों को इन चिकित्सालयों में लाकर नसबंदी कराई जा रही है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष में पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अप्रैल माह से अब तक जिले में कुल 4379 श्वानों की नसबंदी की जा चुकी है। इनमें नगर निगम के एबीसी सेंटर द्वारा 3604 तथा शासकीय पशु चिकित्सालयों द्वारा 775 श्वानों की नसबंदी की गई है। इस पहल से श्वानों की जन्म दर में अपेक्षित नियंत्रण देखा जा रहा है। शासन द्वारा पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत आम नागरिकों की सुविधा हेतु डॉग से संबंधित सूचना अथवा शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर निदान 1100 जारी किया गया है। नागरिक इस नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!