Ro no D15139/23

किसानों के हित में कारगर धान खरीदी व्यवस्था, कोरबा में दिखा सकारात्मक असर सुगम धान खरीदी से कृषक शिवराज सिंह को मिला संतोषजनक अनुभव

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था को सरल, सुगम और पारदर्शी स्वरूप दिया गया है। सुव्यवस्थित प्रक्रिया के कारण किसानों को अब धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है और उन्हें संतोषजनक अनुभव प्राप्त हो रहा है।
कोरबा जिले में भी इस व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उपार्जन केंद्रों पर बेहतर प्रबंधन, समयबद्ध तौल और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता से किसानों में उत्साह का माहौल है। खेत से केंद्र तक की प्रक्रिया अब उनके लिए बोझ नहीं, बल्कि विश्वास और राहत का माध्यम बन गई है।
इसी क्रम में ग्राम धनगांव निवासी कृषक  शिवराज सिंह, पिता  दिगपाल सिंह, 180 क्विंटल धान लेकर सोनपुरी धान उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उनके द्वारा धान बिना किसी बाधा के विक्रय किया। उन्होंने बताया कि समिति के माध्यम से उन्हें समय पर टोकन प्राप्त हुआ, जिससे विक्रय की प्रक्रिया सहज रही। श्री सिंह ने पिछले वर्ष भी लगभग 350 क्विंटल धान का विक्रय किया था। उनके पास 16 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर वे नियमित रूप से खेती करते हैं।
कृषक  सिंह ने मुख्यमंत्री  साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्र पर पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो रही है। समय पर तौल, आवश्यक सुविधाएं और सरकार द्वारा प्रदान किया जा रहा सर्वाधिक समर्थन मूल्य किसानों के हित में प्रभावी कदम है। उन्होंने कहा कि शासन की यह पहल न केवल किसानों को आर्थिक सुरक्षा दे रही है, बल्कि उनके परिवारों के भविष्य को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर रणजीता स्टेडियम के समीप सजी देशभक्ति और इतिहास की झांकी हर घर तिरंगा, वंदे मातरम् एवं भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस की थीम पर आधारित है प्रदर्शनी

     राष्ट्रीय गौरव और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में ऐसी प्रदर्शनियों की भूमिका महत्वपूर्ण- नगर पालिका अध्यक्ष  अरविंद भगत जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है प्रदर्शनी का आयोजन…

    Read more

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के पूर्वअभ्यास का हुआ आयोजन

        कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण जशपुरनगर 13 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 की तैयारियों…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां