Ro no D15139/23

सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर


जगदलपुर, 09 मार्च 2026/
 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस गौरवमयी अवसर पर जहाँ हम महिलाओं के आत्मनिर्भर होने का उत्सव मना रहे हैं, बस्तर जिले के ग्राम परपा की रूपा कश्यप की कहानी यह साबित करती है कि एक सही मार्गदर्शन और सरकारी योजना का साथ किसी का जीवन कैसे बदल सकता है। इस सफलता की पटकथा लिखने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री कथावती सेठिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय रही है, जिन्होंने एक संकटग्रस्त परिवार के लिए आशा की किरण जगाई।

लगभग पांच वर्ष पूर्व, एक सड़क दुर्घटना में पति राजेश कश्यप की असामयिक मृत्यु के बाद 42 वर्षीय रूपा कश्यप का जीवन पूरी तरह बिखर गया था। दो छोटे बच्चों और वृद्ध सास की जिम्मेदारी के बीच आय का कोई स्रोत न होने के कारण रूपा को मजदूरी का सहारा लेना पड़ा, जिससे परिवार का गुजारा करना अत्यंत कठिन था। मजदूरी की व्यस्तता के कारण बच्चों की पढ़ाई में भी बाधा आ रही थी।

रूपा के जीवन में यह कठिन दौर तब समाप्त हुआ जब उन्होंने अपनी पीड़ा स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री कथावती सेठिया के साथ साझा की। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने न केवल रूपा को मानसिक संबल दिया, बल्कि उन्हें सक्षम योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सक्रिय सहयोग से ही रूपा ने योजना का आवेदन भरा और उन्हें सक्षम योजना से रियायती ब्याज दर पर एक लाख रुपये की ऋण राशि प्राप्त हुई।

कार्यकर्ता के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह छोटा सा प्रयास आज एक सफल व्यवसाय में बदल चुका है। रूपा ने स्कूल-कॉलेज के छात्रों और कर्मचारियों के लिए चाय, नाश्ता और टिफिन सेवा की शुरुआत की, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में आमूलचूल परिवर्तन आया। आज रूपा इतनी सक्षम हैं कि वे अन्य महिलाओं को भी रोजगार प्रदान कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह कहानी रेखांकित करती है कि कैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं जैसी जमीनी स्तर की प्रेरक हस्तियां और सरकारी योजनाएं मिलकर समाज में वास्तविक बदलाव ला रही हैं।

  • Related Posts

    विश्व हिंदू परिषद ने किया सदबुद्धि हवन, पप्पू यादव पर भड़के महंत वेदप्रकाश कहा रावण जैसे नास होगा

        भगवान श्री राम और भगवा विरोधियों के विरोध में बजरंग दल का सतबुद्धि हवन व आक्रोश प्रदर्शन* *हमें भाषाई व संवैधानिक मर्यादाओं के दायरे से बाहर जाने पर…

    Read more

    शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त तक

    जशपुरनगर 02 अगस्त 2026/ सत्र 2026-27 में छ.ग. राज्य की पॉलीटेक्निक संस्थाओं के डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग की पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। CGIT, Jashpur…

    Read more

    NATIONAL

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए