Ro no D15139/23

241 बस्तारिया बटालियन में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस खेलों और सशक्तिकरण के संदेश से गूँजा सेड़वा परिसर




जगदलपुर, 09 मार्च 2026/ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 241 बस्तरिया बटालियन द्वारा रविवार 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यालय 241 वाहिनी सेड़वा परिसर में आयोजित इस समारोह में न केवल महिला कार्मिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई, बल्कि उनके परिवारजनों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिताओं के साथ हुई, जिसमें मैदान पर महिलाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। वॉलीबॉल के रोमांचक मुकाबलों से लेकर म्यूजिकल चेयर, फ्रॉग जंप और लेमन स्पून रेस जैसे पारंपरिक खेलों में महिला कार्मिकों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
       इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए 241 बस्तरिया बटालियन के कमाण्डेंट श्री हरविन्दर सिंह ने महिलाओं की समाज और सुरक्षा बलों में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संबोधन में भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें पढ़ाई और समाज में बराबरी की हिस्सेदारी दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज की मुख्यधारा में अपनी पहचान मजबूत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
       कार्यक्रम के दौरान द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार एवं उप कमाण्डेंट  निरंजन कुमार निराला भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के समापन पर खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला कार्मिकों और प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर महिला कार्मिकों के चेहरे खिल उठे और यह पूरा आयोजन सुरक्षा बलों के बीच एकता और महिला शक्ति के सम्मान का एक जीवंत उदाहरण बन गया।
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में लाएं तेजी- कलेक्टर

    – जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*   *- जिले में 4 हजार 281 किशोरी बालिकाओं ने लगवाया नि:शुल्क एचपीवी वैक्सीन*  …

    Read more

    ईवी गार्बेज रिक्शा और लोडर वाहन से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का नया आधार

    *स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन का बना प्रभावी माध्यम*   रायपुर, 07 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को नई गति देने के उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    UP विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर दलित दांव! मायावती के वोट बैंक पर अखिलेश की नजर,बसपा में हलचल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    नयी दिल्ली में समीक्षा बैठक : अमित शाह का आदेश- अवैध कोयला खनन रोकें, सीआइएसएफ करे शक्तियों का इस्तेमाल

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का दावा- अमेरिका ही नहीं, भारत भी हमारे साथ

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है

    ममता बनर्जी ने भाजपा सरकार पर लगाये कई आरोप, कहा- मुझे हाउस अरेस्ट कर रखा है