Ro no D15139/23

युवाओं को उद्यम से जोड़ स्वारोजगार की ओर जोड़ने के प्रयास 

स्टार्टअप से सफलता पाने वाले उद्यामियों ने साझा किये अनुभव

धमतरी । कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के की पहल पर युवाओं को उद्यम एवं स्टार्टअप से जोड़ने के लिए कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिले के उद्यमिता और स्टार्टअप की ओर स्थानीय उद्यमिता को उन्मुख करने के लिए उद्यम से विकास श्रृंखला का अनुशरण शिविर आज जिला मुख्यालय के जिंगर लीफ होटल में आयोजित किया गया, जिसमें 50 उद्यमियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने युवाओं से रूबरू चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे अथवा उद्यम के लिए तैयार योजना की जानकारी ली। कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि आपकी सोच अलग हटकर है और इसी सोच से धमतरी का विकास होगा। धमतरी का बाजार छोटा है, उसके बाद भी आपके द्वारा जो प्रयास किया जा रहे हैं वह सराहनी है। छोटे शहरों से अच्छे आइडिया आना बड़ी बात है। शासन द्वारा युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसमें छूट एवं सब्सीडी का भी प्रावधान है। इन योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपने सपनों को पूरा कर सकते है। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने के लिए योजना बनाने, उसे चलाने, मार्केटिंग आदि के लिए हरसंभव सहायता जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। स्टार्टअप के लिए भूमि, लोन, अनुदान, ब्रांडिंग, बाजार आदि में भी शासन की नीति अनुसार युवाओं को सहायता दी जायेगी।

छोटे स्टार्टअप से अपना व्यवसाय शुरू करने वाले जिले के युवाओ ने सुनाई अपनी कहानी

कार्यक्रम में छोटे स्टार्टअप से अपना व्यवसाय शुरू करने वाली जिले के सफल उद्योग में अपनी कहानी साझा की जिसमें श्री कपिल मनुज ने बताया कि 95000 लगाकर नहीं अपना व्यापार शुरू किया. शुरुआत के 2 साल उन्होंने बाजार को देखा समझा और बरखा उसके बाद सरकार की योजनाओं के तहत उद्योग विभाग से लोन लेकर काम शुरू किया वर्ष 2014 में उन्होंने अपनी दूसरी दुकान डाली. उन्होंने कहा कि आज को कश्मीर से कन्याकुमारी तक अपने सामान पहुंचा रहे हैं पांचवें हजार रुपए की लागत से शुरू किया इस व्यापार का आज वार्षिक टर्नओवर 95 लख रुपए से ज्यादा है। जिले के श्री अमित बाफना ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब 2009 में अपने काम की शुरुआत की थी तो उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वह इस मुकाम तक पहुंच जाएंगे. उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा आयुर्वेदिक दवाइयां बनाई जाती है और कुछ ब्रांड ऐसे हैं जो मल्टीनेशनल कंपनियों के पास भी नहीं है कोरोना कल में उन्होंने विटामिन सी की गोली बनाई थी, जिसकी सप्लाई उन्होंने पूरे भारत देश में की गई थी. श्री बाफना ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बिजनेस में उतार चढ़ाव आते हैं और सफल व्यवसाय वही है जो उनसे लड़ कर आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि बहुत से युवा अपना व्यापार प्रारंभ करना चाहते है लेकिन सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाने के कारण वे भटक जाते हैं. श्री बादशाह ने शासन से आग्रह करते हुए कहा कि कोई ऐसा सिस्टम बनाया जाए जिससे सभी आवश्यक सुविधाएं सहयोग एक ही स्थान पर मिल सके जिससे युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने में मदद मिलेगी. स्टार्टअप कार्यक्रम में आए श्री सूर्यांश सिसोदिया ने अपनी चॉकलेट फैक्ट्री के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2014 से चॉकलेट बनाने का काम घर पर ही शुरू किया फिर धीरे-धीरे इसकी शुरुआत करते हुए फैक्ट्री डाली आज उनके द्वारा तैयार चॉकलेट जैसी नहीं बल्कि विदेशों तक भेजी जा रही है और इस काम में हुए लगभग 100 परिवारों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं.

कार्यक्रम में अपना उद्यम शुरू करने हेतु तैयार योजना के बारे में श्री देवराज साहू जो की यूट्यूब पर चलते हैं उसकी जानकारी दी निरंजन देवांगन ने खरगोश पालन कुणाल सिंघानिया कृषि एवं शिक्षा के क्षेत्र में तैयार योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी की कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनके द्वारा तैयार योजना की सराहना की और हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रिया गोयल, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र पुरी गोस्वामी, सहायक संचालक कौशल विकास श्री शैलेंद्र गुप्ता के अलावा अन्य उद्यमी व युवा उपस्थित है

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?