Ro no D15139/23

ऑफलाइन टोकन व्यवस्था से बुजुर्ग किसान को मिली राहत, सहज धान विक्रय से प्रसन्न किसान रूमलाल

*धान खरीदी केन्द्र की सुगम व्यवस्थाओं की किसान ने की सराहना*

*रायपुर, 18 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बुजुर्ग, बीमार एवं विशेष आवश्यकता वाले किसानों के लिए 30 प्रतिशत तक ऑफलाइन टोकन जारी करने की व्यवस्था किसानों के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो रही है। इसी व्यवस्था का लाभ उठाकर बालोद जिले के ग्राम अरौद के किसान श्री रूमलाल यादव ने सहजता से अपनी धान की बिक्री की और राज्य सरकार की इस पहल की सराहना की।
किसान श्री रूमलाल यादव ने बताया कि वे पढ़े-लिखे नहीं होने के कारण ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। अपनी इस समस्या से उन्होंने धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ के कर्मचारियों को अवगत कराया। किसानों की कठिनाइयों को गंभीरता से समझते हुए केन्द्र के प्रबंधक एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें ऑफलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
ऑफलाइन टोकन जारी होने के पश्चात किसान रूमलाल ने धान खरीदी केन्द्र लाटाबोड़ पहुंचकर कुल 152 क्विंटल मोटा धान की सफलतापूर्वक बिक्री की। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 7 एकड़ कृषि भूमि है, जिस पर खेती कर उनका परिवार आजीविका अर्जित करता है।
श्री रूमलाल ने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने 152 क्विंटल धान की बिक्री की थी, जिससे उन्हें 4 लाख 71 हजार 200 रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। इस राशि का उपयोग उन्होंने किसान ऋण चुकाने, बच्चों की शिक्षा, उपचार तथा अन्य आवश्यक पारिवारिक जरूरतों में किया।
किसान रूमलाल ने राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी को किसानों के हित में लिया गया एक अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं लाभकारी निर्णय बताया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में उपलब्ध शौचालय, शुद्ध पेयजल, छांव एवं सुव्यवस्थित तौल जैसी सुविधाओं की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनशील और किसान हितैषी नीतियों के कारण आज हम सभी किसान बिना किसी परेशानी के, सम्मानपूर्वक और सहज रूप से अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगी पहली राजकीय तितली 31 अगस्त तक आमजन कर सकेंगे मतदान, वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने प्रदेशवासियों से भागीदारी की अपील की

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ अपनी पहली राजकीय तितली चुनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए प्रदेशवासियों से ऑनलाइन मतदान के…

    Read more

    प्रत्येक परिवार तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल पहुंचाना लक्ष्य-मुख्य सचिव विकासशील

      मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में हर घर नल-जल जीवन मिशन की प्रगति पर कलेक्टर कॉन्फ्रेंस सम्पन्न रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय…

    Read more

    NATIONAL

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार