Ro no D15139/23

जिला पंचायत सीईओ पहुंचे पहुँचविहीन पहाड़ी कोरवा ग्राम खिरहिर आवास चौपाल आयोजित कर पीएम आवास निर्माण हेतु हितग्राहियों को किया प्रोत्साहित

पेयजल की समस्या  की मांग पर  सीईओ ने तत्काल दो नलकूप खनन कराने के दिए निर्देश

  प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वीकृत आवासों को समय-सीमा में पूर्ण कराने एवं अप्रारंभ आवासों को शीघ्र प्रारंभ कराने के उद्देश्य से जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर आवास चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इन चौपालों के माध्यम से हितग्राहियों से सीधा संवाद कर आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल जनपद पंचायत अंबिकापुर के पहुँचविहीन ग्राम पंचायत नानदमाली अंतर्गत पहाड़ी कोरवा बस्ती खिरहिर पहुंचे। यहां उन्होंने आवास चौपाल का आयोजन कर पीएम जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की। चौपाल के दौरान उन्होंने जनमन आवास हितग्राहियों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया तथा निर्माण में आ रही व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

आवास चौपाल में उपस्थित पहाड़ी कोरवा समुदाय के ग्रामीणों द्वारा पेयजल की समस्या से अवगत कराए जाने पर जिला पंचायत सीईओ ने तत्काल दो नलकूप खनन कराने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में चल रहे आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया।

वहीं ग्रामीणों द्वारा बस्ती तक पहुँच मार्ग निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने वन विभाग से त्वरित समन्वय स्थापित कर स्टीमेट तैयार कर शीघ्र मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इसके पश्चात जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल ने लखनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रेम्हला में आयोजित आवास चौपाल में भी सहभागिता की, जहां उन्होंने आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए कुल 2565 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से अब तक 1265 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, शेष आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.एस. सेंगर, एपीओ आवास डॉ. प्रशांत शर्मा, मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी श्री सुनील मिश्रा, आवास समन्वयक, सहायक अभियंता, सचिव, रोजगार सहायक सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ