Ro no D15139/23

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए जारी की महत्वपूर्ण सूचना, कहा- ओटीपी साझा न करें

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने सभी मतदाताओं को सतर्क करते हुए स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर से संबंधित किसी भी कार्य के लिए आयोग या उसका कोई भी कार्यालय मोबाइल फोन पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) नहीं मांगता। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि हाल ही में कुछ मामलों में अनजान व्यक्तियों द्वारा मतदाताओं से ओटीपी और निजी जानकारी मांगने की शिकायतें मिली हैं। आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में ओटीपीए व्यक्तिगत जानकारी या दस्तावेज किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ साझा न करें।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एसआईआर से संबंधित सभी सेवाएं केवल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के अधिकृत व आधिकारिक माध्यमों जैसे वेबसाइट, मोबाइल एप या निर्धारित कार्यालयों के माध्यम से ही उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ ने कहा कि मतदाता सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर विश्वास न करें। साथ ही किसी प्रकार की शंका होने पर तुरंत संबंधित कार्यालय से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पदुमतरा में मॉडल संकुल संगठन एवं सीएमटीसी का किया अवलोकन

    राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पदुमतरा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत संचालित मॉडल संकुल…

    Read more

    नशामुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान में शामिल होंगे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    2 अगस्त को धमतरी के मराठा मंगल भवन में होगा कार्यक्रम धमतरी, 1 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन