Ro no D15139/23

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की शुरुआत अम्बिकापुर में गठित फोरम से सरगुजा संभाग के उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत

अंबिकापुर 19 फरवरी 2026/  प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत अम्बिकापुर सहित राज्य में कुल 10 नए विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का गठन किया गया है। अम्बिकापुर में गठित फोरम से सरगुजा संभाग के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

अम्बिकापुर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अध्यक्ष पद पर श्री दिलीप कुमार सैनी तथा सदस्य पद पर श्रीमती मेरी लिली तिर्की की पदस्थापना की गई है। फोरम का कार्यालय सीएसपीडीसीएल के प्रशासनिक भवन, बिशुनपुर, अम्बिकापुर में संचालित हो रहा है, जहां उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।

फोरम के गठन का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करना है। इससे बिल संबंधी त्रुटि, विद्युत आपूर्ति, कनेक्शन, मीटर, वोल्टेज अथवा अन्य विद्युत सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

यह पहल भारत सरकार की मंशा के अनुरूप उपभोक्ता हितों की सुरक्षा एवं सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नए फोरम की स्थापना से उपभोक्ताओं को न्यायसंगत, सुलभ एवं प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र उपलब्ध होगा।

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, अम्बिकापुर द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत कर इस सुविधा का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम